• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, छिनैती की घटनाओं से मचा रखी थी दहशत

Writer D by Writer D
25/05/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। शहर के दक्षिण इलाके में घूम घूमकर रेकी करने के बाद लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिरों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया। इसके बाद उनके खिलाफ सर्च आपरेशन चलाया गया तो बाइक से दोनों शातिर भागने लगे। इस पर पुलिस ने कार्यवाही (Encounter) करते हुए पैर में गोली मारकर एक शातिर को धर दबोचा (Arrested) और दूसरा भागने में सफल रहा।

डीसीपी साउथ की विशेष टीम को कई घटनाओं के बाद सीसीटीवी फुटेज के प्रमाण मिले कि दो शातिर लुटेरे क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसके बाद देर रात पुलिस को सटीक सूचना मिली कि दो व्यक्ति नीले रंग की अपाचे से लूट करते हैं और अपने पास तमंचे भी रखते हैं। वो लूट की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे हैं।

उधर विराट नगर क्षेत्र में 19 मई को हुई महिला के साथ चेन छीनने की घटना के बाद से साउथ जोन की पुलिस अलर्ट मोड में थी। सूचना मिलते ही टीमें एक्शन में आ गई बर्रा से अर्रा रोड की तरफ आ रही बाइक को पुलिस ने जैसे रोका तो वो रुकने की जगह तेजी से भागने लगे। पुलिस ने घेरेबंदी की तो उनपर फायर कर दिया। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करके चार गोली चलाई जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वो गिर गया। जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

पकड़े गए और गोली से घायल अभियुक्त की पहचान अंशू वर्मा पुत्र राजेश वर्मा निवासी शुक्ला परचून की दुकान के पास उसी आवास विकास निकट पंडित चौराहा थाना नौबस्ता के रूप में हुई। जबकि फरार अभियुक्त की पहचान करन सक्सेना उर्फ हर्ष पुत्र सुशील कुमार निवासी 4 डी 238 आवास विकास निकट स्कार्मियो स्कूल के सामने थाना नौबस्ता के रूप में हुई। अभियुक्त अंशू वर्मा को उपचार के लिए कांशीराम हास्पिटल में दाखिल किया गया है।

अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर मय 01 खोखा 315 बोर व 02 कारतूस 315 बोर तथा 01 मोबाइल व नगद 4120 रुपये तथा एक मोटर साइकिल अपाचे बरामद हुयी है। पूछताछ में अंशू वर्मा ने बताया कि 19 मई को मैंने करन सक्सेना के साथ मिलकर विराट नगर क्षेत्र में एक महिला की चैन छीन ली थी, इसके अलावा किदवई नगर और बर्रा क्षेत्र में भी चेन लूट की घटनाएं कर चुके हैं।

Tags: crime newskanpur news
Previous Post

हार्डवेयर कारोबारी को मिली जान से मारने की धमकी

Next Post

चोरी के मोबाइल, असलहा सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ट्रिपिंग स्वीकार्य नहीं, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो: एके शर्मा

25/04/2026
Saleem Wastik
उत्तर प्रदेश

मुर्दा बनकर घूम रहा था खूंखार अपराधी: ‘एक्स मुस्लिम’ सलीम गिरफ्तार, अपहरण और हत्या के केस में मिली थी उम्रकैद

25/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में विकास कार्यों को दें रफ्तार, गुणवत्ता से न हो कोई समझौता: एके शर्मा

25/04/2026
DM's new initiative to check the quality of mid-day meal
आगरा

अब BEO खाएंगे बच्चों के साथ खाना! DM का अनोखा आदेश

25/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने वाराणसी में 24×7 विद्युत वैन का किया उद्घाटन

25/04/2026
Next Post
arrested

चोरी के मोबाइल, असलहा सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

suicide

विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला, परिजनों का प्रताडित करने का आरोप

22/03/2021
Agniveers

किशनगढ़, झालावाड़ और भीलवाड़ा में खुलेंगे फ्लाइंग स्कूल, कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

02/07/2024
Polio abhiyan

31 जनवरी से बच्चों को पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

14/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version