• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास दुबे का नया वीडियाे वायरल, बोला- मैं किसी के साथ बैठता नहीं, खड़ी होकर खिंचवाओ फोटो

Desk by Desk
15/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर
0
विकास दुबे का नया वीडियाे वायरल

विकास दुबे का नया वीडियाे वायरल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

कानपुर। विकास दुबे की मौत के बाद उसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बुधवार को विकास दुबे का एक और सामने आया है। इसमें वह किसी शादी में गया है।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह किसकी शादी का वीडियो है लेकिन दुल्हन विकास दुबे को मामा कह रही है। ऐसे में अंदाज लगाया जा रहा है कि यह किसी विकास के खास रिश्तेदार की शादी का ही वीडियो होगा।

विकास दुबे एनकाउंटर के बाद जानें कौन संभालना चाहता था उसके गैंग की कमान?

हालांकि कुछ लोग इस वीडियाे को प्रभात की शादी से जोड़कर देख रहे हैं। प्रभात विकास दुबे का सबसे खास गुर्गा था और उसकी शादी 29 जून को ही हुई थी। बताया जा रहा था कि विकास ने ही यह शादी करवाई थी। लेकिन उस समय यह बात सामने आई की लड़की वाले इस शादी से खुश नहीं है, विकास ने जबरदस्ती शादी करवाई है। लेकिन आज जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें दुल्हन काफी खुश दिख रही है इसलिए पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह प्रभात दुबे की शादी का वीडियो नहीं है।

विकास दुबे के ममरे भाई शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु उर्फ पिंकी की तीन कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। साक्ष्य छिपाने और आरोपितों का सहयोग देने में उसकी भूमिका पर पूछताछ शुरू कर दी है। बिकरू कांड के अगले ही दिन पुलिस ने विकास के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय को एनकाउंटर में मार गिराया था। उसके बेटे शशिकांत पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

जांच के दौरान उसकी पत्नी पिंकी के मोबाइल से कई अहम साक्ष्य मिले हैं। कॉल रिकॉर्डिंग से साफ हुआ है कि वारदात के बाद उसने पति की मदद की और साक्ष्य छिपाने में सहयोग किया। झूठ बोलकर लगातार पुलिस को गुमराह करती रही। इसके चलते चौबेपुर पुलिस ने मनु को हिरासत में लिया है। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है।

मनु के घर में हुई थी सीओ की हत्या

पुलिस का कहना है कि बिकरू में हमला होने पर सीओ देवेंद्र पाण्डेय बाउंड्री फांदकर शशिकांत के घर में कूद गए थे। वहां मौजूद मनु और उसकी सास के शोर मचाने पर ही विकास के गुर्गों ने अंदर जाकर सीओ की निर्मम हत्या कर दी थी।

Tags: hindi newsnews in hindiPrabhat wedding video goes viralVikas Dubey does not sit with anyoneVikas Dubey videoVikas Dubey wedding videoदुल्हन विकास दुबे काे मामा बोल रहीप्रभात की शादी का वीडियो वायरलविकास दुबे का नया वीडियाे वायरलविकास दुबे किसी के साथ बैठता नहींविकास दुबे वीडियोविकास दुबे शादी वीडियो
Previous Post

विकास दुबे एनकाउंटर के बाद जानें कौन संभालना चाहता था उसके गैंग की कमान?

Next Post

सीमा विवाद के बीच सेना को 300 करोड़ तक के हथियार तेजी से खरीद की इजाजत

Desk

Desk

Related Posts

Coconut
Main Slider

किस्मत के ताले की कुंजी बनेगा नारियल, आजमाकर देखें ये चमत्कारी उपाय

31/05/2026
Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
hindi patrakarita divas
Main Slider

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: ‘उदन्त मार्तण्ड’ से डिजिटल युग तक का सफर

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Next Post
सीमा विवाद

सीमा विवाद के बीच सेना को 300 करोड़ तक के हथियार तेजी से खरीद की इजाजत

यह भी पढ़ें

Ramlala

रावण की अशोक वाटिका से माता सीता की निशानी रामलला को की जाएंगी समर्पित

27/10/2021
cm dhami

सीएम धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

20/08/2022
Akhilesh Yadav

योगी सरकार के पास हर सवाल का जवाब है तमंचा: अखिलेश यादव

26/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version