• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्षेत्र के विकास की मांग कर रहे ग्रामीणों को नक्सलियों ने पीटा, 8 गंभीर हालत में

Desk by Desk
20/07/2020
in Main Slider, क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
नक्सलवादी

नक्सलवादी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में क्षेत्र के विकास की मांग कर रहे ग्रामीणों की नक्सलियों ने कथित तौर पर पिटाई की जिसमें कम से कम 25 ग्रामीण घायल हो गए। इनमें से आठ लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

घटना कातेकल्याण थाने के अंतर्गत पारचेली गांव में शुक्रवार रात हुई है। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल पर रवाना किया गया।

पल्लव ने बताया कि उन्होंने और जिलाधिकारी ने हाल ही में क्षेत्र का दौरा किया था और उस दौरान पारचेली के कुछ लोगों ने गांव में सड़कों का निर्माण कराने, आंगनवाड़ी खोलने तथा अन्य विकास कार्य कराने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था।

पाक में बड़ा खुलासा : इमरान मंत्रिमंडल के सात सदस्यों के पास दोहरी नागरिकता, विपक्ष ने घेरा

पल्लव ने बताया कि नक्सलियों को जब इस बात की जानकारी मिली कि ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए प्रशासन से मदद मांगी है तो 10-15 सशस्त्र नक्सलियों ने शुक्रवार रात को पारचेली गांव में बैठक बुलाई और महिलाओं तथा बच्चों सहित ग्रामीणों की लाठियों से पिटाई की।

उन्होंने बताया कि पुलिस दल के साथ एक एंबुलेंस रविवार सुबह गांव पहुंची और घायल हुए 25 लोगों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अधिकारी ने बताया कि 17 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘क्षेत्र में ग्रामीणों की सामूहिक रूप से पिटाई की घटनाएं प्राय: होती रहती हैं और कुछ नक्सलियों को गिरफ्तार किए जाने तथा कुछ के आत्मसमर्पण कर देने के कारण हताशा में नक्सली ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।’’ मामला दर्ज कर नक्सलियों की तलाश की जा रही है।

Tags: 24ghante online.comDantewada Naxalite affected districtNaxalitesNaxalites beat up villagersnaxalites in chhattisgarhछत्तीसग्रह में नक्सलवादीदंतेवाड़ा नक्सल प्रभावित जिलानक्सलवादीनक्सलियों ने ग्रामीणों से करी मारपीट
Previous Post

योगी सरकार ने हाईकोर्ट में कहा – राजा भैया से जुड़ा एक भी मुकदमा वापस नहीं लिया गया

Next Post

जानें किसने रखा था सबसे पहले हरियाली तीज का व्रत

Desk

Desk

Related Posts

Protests in Lucknow over Khamenei's death
Main Slider

खामेनेई की मौत की खबर पर लखनऊ में प्रदर्शन, 3 दिन के शोक का ऐलान

01/03/2026
Blast at SBL Energy Limited
क्राइम

SBL एनर्जी लिमिटेड में भीषण विस्फोट, 17 लोगों की मौत; 18 गंभीर रूप से घायल

01/03/2026
Chandra Grahan
Main Slider

क्या होता है सूतक काल? जानें चंद्र ग्रहण से कितनी देर पहले होता है शुरू

01/03/2026
Holika Dahan
Main Slider

होलिका दहन पर लगा ग्रहण, जानें शुभ मुहूर्त

01/03/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

28/02/2026
Next Post

जानें किसने रखा था सबसे पहले हरियाली तीज का व्रत

यह भी पढ़ें

अरुण सिंह को दरकिनार कर BJP से शकुन सिंह ने दाखिल किया नामांकन

26/06/2021
Azam Khan

आजम खान की बहन और बेटे को मिला समन, इस मामले में हुई कार्रवाई

02/03/2023
Nikay Chunav

Nikay Chunav: 90 साल के बुजुर्ग ने डाला वोट, बोले- नगर की सरकार बनाने को करना चाहिए मतदान

11/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version