• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेना-अर्धसैनिक बल के बीच संघर्ष, अब तक 180 लोगों की मौत

Writer D by Writer D
18/04/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Violence

Violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खार्तूम। सूडान पर कब्जे के लिए सेना (Army) और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच जारी हिंसा (Violence) ने भयावह रूप ले लिया है। इस हिंसा में 180 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। 1800 से अधिक लोग घायल हैं। उपद्रवियों ने यूरोपीय संघ के राजदूत पर हमला किया है। आम आदमी की परेशानी बढ़ गई है। 50 लाख से अधिक लोग बिजली-पानी के संकट से जूझ रहे हैं। जगह-जगह हो रही आगजनी से आकाश पर धुएं की परत छा गई है।

सूडान में 2021 में तख्ता पलट के बाद सेना ने सत्ता संभाली थी। तब से सेना व देश में अर्धसैनिक बल के रूप में मान्य रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच सत्ता को लेकर संघर्ष (Violence) चल रहा है। कुछ दिनों में यह संघर्ष जानलेवा हो चुका है। इस बीच, सूडान में जारी हिंसा रुकवाने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पहल की है।

अमेरिका के विदेश विभाग के प्रमुख उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री ने सूडानी सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल अब्देल फतह अल बुरहान और रैपिड सपोर्ट फोर्स के कमांडर जनरल मोहम्मद हमदान डागालो से बात कर उनसे युद्धविराम का आह्वान किया है।

राइस मिल की इमारत ढही, 4 मजदूरों की मौत

ब्लिंगन ने हिंसा में आम लोगों की जा रही जान पर चिंता व्यक्त की। साथ ही प्रभावित लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजने की अनुमति मांगी है। साथ ही सूडानी परिवारों के पुनर्मिलन पर भी चर्चा की। ब्लिंकन ने दोनों कमांडरों से खार्तूम में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह सुनिश्चित करने को कहा कि वे सभी लोग सुरक्षित हैं।

इस समय सूडान की सड़कों पर उपद्रवी घूम-घूम कर लोगों को निशाना बना रहे हैं। यूरोपीय संघ के राजदूत ऐडन ओ हारा पर हमला किया गया है। यह जानकारी आयरलैंड के विदेश मंत्री माइकल मार्टिन ने दी है। उन्होंने कहा कि खार्तूम में ऐडन ओ हारा के घर पर धावा बोलकर हमला किया गया है। उन्होंने इसे राजनयिकों की सुरक्षा के दायित्व का घोर उल्लंघन बताया।

सूडान में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि वोल्कर पर्थेस ने बताया कि इस संघर्ष में अब तक 180 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। साथ ही 1800 से अधिक नागरिक और लड़ाके घायल हुए हैं। आम नागरिकों को परेशान करने के लिए बिजली व पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। इस कारण खार्तूम के 50 लाख से अधिक लोग बिजली और पानी के लिए परेशान हैं। उपद्रवियों ने जगह-जगह आगजनी की है। लोगों की चीख-पुकार सुनकर भी मदद नहीं की जा रही।

Tags: # world newsinternational NewsSudan Violence
Previous Post

राइस मिल की इमारत ढही, 4 मजदूरों की मौत

Next Post

LIC ADO मेन्स एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Writer D

Writer D

Related Posts

Earthquake
Main Slider

जापान में ‘महाभूकंप’ का अलर्ट: 7.7 की तीव्रता के बाद 8.0 के भूकंप की चेतावनी

21/04/2026
Earthquake
Main Slider

भूकंप के तेज झटके से थर्राया ये देश, 7.4 रही तीव्रता; सुनामी का अलर्ट

20/04/2026
Gas Pipeline Blast
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में गैस पाइपलाइन बनी ‘बम’, खैबर पख्तूनख्वा धमाके में 8 लोगों की मौत

17/04/2026
World

आम पोषक तत्व ‘जिएक्सैंथिन’ से कैंसर इलाज को मिल सकती है नई ताकत : अध्ययन

13/04/2026
अंतर्राष्ट्रीय

जंग पर ब्रेक! अमेरिका-इजराइल ने सीजफायर पर लगाई मुहर

08/04/2026
Next Post
LIC

LIC ADO मेन्स एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi became a collie

लाल कमीज, बाजू में बिल्ला, सिर पर अटैची…. जब राहुल गांधी बने कुली नंबर 1

21/09/2023
Radha Ashtami

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

31/08/2025
तस्कर गिरफ्तार

नेपाल से तस्करी कर लाई गई 40 कुंतल मटर दाल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

08/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version