• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विवाह समारोह में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, बुजुर्ग की मौत

Writer D by Writer D
16/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, शाहजहांपुर
0
Bowler beats umpire for giving wide ball

Bowler beats umpire for giving wide ball

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के वीघापुर सिठौली गांव में बीती रात विवाह समारोह में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने शनिवार को बताया कि थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव वीघापुर सिठौली में बीती रात्रि एक विवाह में गांव के सियाराम व पूरन लाल के बीच विवाद हो गया और जमकर लाठी डंडे चले।

घटना में सियाराम (65) उनके भतीजे संतराम (50) व नन्दराम (40) गम्भीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सियाराम की मृत्यु हो गई।

कोरोना मरीजों के इलाज में न बरतें लापरवाही : सूर्य प्रताप शाही

मृतक के बेटे विजय ने बताया कि पूरनलाल ने प्रधानी का चुनाव लड़ा था। उनके पिता व अन्य परिजनों ने पूरनलाल की मदद न कर दूसरे उम्मीदवार की मदद की और पूरनलाल चुनाव हार गया। विजय ने बताया कि बीती रात गांव के ही मनके की बेटी की बारात आई थी। उनके पिता सियाराम व परिवार के अन्य लोग भी शादी समारोह में गए थे। जहां न्योता देने के दौरान पूरनलाल से कहासुनी हो गई। पूरनलाल ने उनके पिता के सर पर लाठी से हमला कर दिया। इस दौरान पूरनलाल, प्रेम, दिनेश, अमित आदि ने अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की।

अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।

Tags: beatencrime news
Previous Post

जमीन विवाद में अधेड़ महिला की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

Next Post

दो ईनामी बदमाश भाइयों को पुलिस ने धर दबोचा, भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Birsa Munda
उत्तर प्रदेश

एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना के वृहद स्वरूप को दर्शाने का माध्यम बनेगा जनजातीय गौरव उत्सव

10/11/2025
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी की अगुवाई में बही देशभक्ति की बयार, गूंजा एकता का उद्घोष

10/11/2025
Prem Chopra
Main Slider

धर्मेंद्र के बाद इस दिग्गज एक्टर की बिगड़ी तबीयत, लीलावती में हुए एडमिट

10/11/2025
dharmendra
Main Slider

अगले 72 घंटे बेहद मुश्किल… वेंटिलेटर पर शिफ्ट किए गए धर्मेंद्र

10/11/2025
Three vehicles collided on the highway
Main Slider

हाईवे पर आपस में टकराईं तीन गाड़ियां, बाल-बाल बचे सपा के पूर्व विधायक

10/11/2025
Next Post
crook arrested

दो ईनामी बदमाश भाइयों को पुलिस ने धर दबोचा, भेजा जेल

यह भी पढ़ें

नारियल तेल में छुपे है ढेरों हेल्थ बेनेफिट्स, जाने इसके फ़ायदे

25/01/2022
Manipur

मणिपुर से अबतक 130 छात्रों की सकुशल यूपी वापसी

11/05/2023
Jodhpur gas tragedy

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट: दूल्हे के माता-पिता ने भी तोड़ा दम, मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 22

13/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version