• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मणिपुर से अबतक 130 छात्रों की सकुशल यूपी वापसी

Writer D by Writer D
11/05/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Manipur

students of UP returned from Manipur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मणिपुर (Manipur) में छिड़ी हिंसा के बीच उत्तर प्रदेश के छात्रों को वहां से तेजी से निकालने का काम युद्धस्तर पर जारी है। योगी सरकार (Yogi Government) इसे लेकर सभी जरूरी एहतियात बरतने के साथ ही अबतक 130 छात्रों को सकुशल वापस ला चुकी है। गुरुवार को भी 32 छात्रों को यूपी लाया गया है।

वहीं शुक्रवार को 12 छात्र यूपी वापस लाए जाने वाले हैं। ये सभी छात्र अलग-अलग रूट से दिल्ली लाए जा रहे हैं। वहीं गुरुवार को सभी 32 छात्र सीधे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे हैं। इससे पहले, मंगलवार और बुधवार को योगी सरकार (Yogi Government) ने विशेष अभियान चलाकर 98 छात्रों को वापस लाने में कामयाब रही है। ये सभी छात्र मणिपुर के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कर रहे थे और वहां उपजे हिंसा के हालातों के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें तत्काल वापस लाने का निर्देश दिया था।

एक्शन मोड में जुटी हैं टीमें

प्रदेश के राहत आयुक्त प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि ज्यादातर छात्रों को मणिपुर से निकाल लिया गया है। गुरुवार को 32 छात्रों के आने के बाद अब शुक्रवार को 12 छात्रों को वापस लाने की कवायद चल रही है। अब वहां केवल 16 बच्चे रह जाएंगे। जिनमें से 5 ने वापस आने से मना कर दिया है, जबकि 11 छात्र अपने स्तर से ही वापस आ रहे हैं।

राहत आयुक्त ने बताया कि हमारी प्राथमिकता है कि यूपी के जो भी छात्र मणिपुर में पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित ढंग से वापस लाना है। पहले हमें 136 छात्रों के मणिपुर में होने की जानकारी मिली थी, जिस पर अभियान चलाकर उन्हें वापस लाने की कार्रवाई शुरू की गई। इसके बाद 22 और छात्रों के बारे में पता लगा। अब उन्हें भी वापस लाने के लिए एक्शन मोड में टीमें जुटी हुई हैं।

लग्जरी बसों और कार से घर भेजे जा रहे छात्र

राहत आयुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से लग्जरी बसों और कारों से सुरक्षित उनके घरों के लिए रवाना किया जा रहा है। इस अभियान के तहत मणिपुर से आने वाले सभी छात्रों की उचित देखभाल की जा रही है। दिल्ली उतरने वाले छात्रों को पहले एयरपोर्ट से आरसी ऑफिस और फिर यूपी भवन पहुंचाया जा रहा है, जहां इनके खाने-पीने और सोने की व्यवस्था है। इसके बाद छात्रों को उनके घरों के लिए भेजने की व्यवस्था की गई है। वहीं लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे छात्रों को वोल्वो बसों द्वारा उनके घरों तक भेजा जा रहा है, जबकि जो छात्र पास के इलाकों से हैं उनके लिए कार का प्रबंध किया गया है।

किसी छात्र को खरोच तक नहीं आई

राहत आयुक्त के अनुसार प्रदेश सरकार की ओर से 24×7 हेल्पलाइन 1070 स्थापित की गई है। इसमें यदि किसी और छात्र के वहां होने की जानकारी मिलेगी तो उसे भी वहां से निकालने के लिए जो भी संभव होगा वो कार्रवाई की जाएगी।

Khelo India University Games: खिलाड़ियों के लिए होटलों में बुक होंगे 190 कमरे

उन्होंने बताया कि मणिपुर की सरकार की ओर से यूपी के छात्रों को निकालने में भरपूर सहयोग मिला है। यूपी के छात्रों को वहां एक बस से एयरपोर्ट लाने की सुविधा प्रदान की गई है। इसलिए कोई भी छात्र किसी तरह की हिंसा का शिकार या इंजर्ड नहीं हुआ है।

Tags: cm yogiLucknow Newsmanipur crisisup news
Previous Post

Khelo India University Games: खिलाड़ियों के लिए होटलों में बुक होंगे 190 कमरे

Next Post

सीएम धामी ने चम्पावत में ‘स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अहिंसा सर्वोच्च धर्म, लेकिन देश-समाज की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वालों के प्रति अपनानी पड़ेगी हिंसाः मुख्यमंत्री

30/05/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने चम्पावत में 'स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक' कार्यक्रम का किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें

Road Accident

40 फीट गहरी खाई में गिरी कार, आठ तीर्थयात्रियों की मौत

24/12/2022
Pradosh Vrat

इस साल प्रदोष व्रत कब है, जानें नियम और महत्व

19/01/2025
IPO

मिसेस बैक्टर्स फूड स्पेशियलिटी IPO की शानदार शुरुआत

15/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version