• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट: दूल्हे के माता-पिता ने भी तोड़ा दम, मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 22

Writer D by Writer D
13/12/2022
in Main Slider, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Jodhpur gas tragedy

Jodhpur gas tragedy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले के शेरगढ़ इलाके के भूंगरा गांव में सिलेंडर ब्लास्ट (Cylinder Blast Case) मामले में मौत का आंकड़ा बढ़कर 22 हो गया है। मंगलवार सुबह चार और लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दूल्हे का पिता भी शामिल है। इससे पहले सोमवार रात को दूल्हे की मां की मौत हो गई थी। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

दरअसल, बाड़मेर जिले के खोखसर (गिड़ा) निवासी विजयसिंह की सबसे छोटी बेटी ओमकंवर की बारात जोधपुर के शेरगढ़ भूंगरा से आने वाली थी, जहां एक दिन पहले ही सिलेंडर ब्लास्ट (Cylinder Blast) के कारण दूल्हा समेत करीब 60 लोग झुलस गए थे। जैसे ही यह खबर दुल्हन के घर तक पहुंची तो शादी खुशियां मातम में तब्दील हो गई।

बताया जा रहा है कि शेरगढ़ के भूंगरा से बारात रवाना होकर गुरुवार शाम 4 बजे बाड़मेर के खोखसर आने वाली थी। करीब साढ़े 3 बजे का वक्त रहा होगा कि दुल्हन के भाई हेमसिंह ने फोन करके पूछना चाहा कि बारात रवाना हुई या नहीं? फोन किया तो किसी बच्चे ने फोन उठाया और फोन में चारों तरफ रोने की आवाज आ रही थी।

किसी अन्य से बात की तो खबर मिली कि गैस सिलेंडर फटने से दूल्हे के घर में हादसा हो गया है और कई लोग झुलस गए हैं, जो इलाज के लिए अस्पताल ले जाए जा रहे हैं। ये सब सुनते ही हेमसिंह के पैरो तले जमीन खिसक गई। बारात के स्वागत की हो रही थी तैयारी दुल्हन के भाई हेमसिंह ने बताया कि घर में रस्मों रिवाजों की तैयारी चल रही थी।

वहीं मंडप भी सज कर तैयार हो चुका था। महिलाएं शादी का गीत गा रही थी। इसी बीच जब फोन करके बारात रवाना होने की बात पूछी तो हादसे का पता चला। दुल्हन के पिता विजयसिंह हृदयरोगी है, तो उनसे हादसे की बात छुपाई गई। अब तक इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा

शेरगढ़ के भुंगारा निवासी सगत सिंह गोगादेव के पुत्र सुरेंद्र सिंह की गुरुवार को बारात रवाना होने वाली थी। इस दौरान एक गैस सिलेंडर में अचानक धमाका हुआ। इसके बाद दूसरा सिलेंडर फटा। दो अन्य सिलेंडर में भी आग पकड़ ली। घटनास्थल पर शेरगढ़ पुलिस के कांस्टेबल डूंगरसिंह ने दो जलते हुए सिलेंडर को बाहर निकाला।

इस दौरान कांस्टेबल का भी हाथ जल गया। सिलेंडर फटने से पूरे समारोह में आग लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग आग की लपटों से घिर गए।

Tags: Cylinder Blast CaseJodhpur NewsNational newsrajasthan news
Previous Post

सभासद के सिर में गोली मारकर हत्या, 1 दिसंबर को जेल से आया था बाहर

Next Post

संसद पर हुए हमले में शहीद जवानों को सीएम योगी ने दी श्रद्धाजंलि

Writer D

Writer D

Related Posts

Cumin Seeds
Main Slider

आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, ऐसे करें चेक

14/08/2026
THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
13 people safely rescued from THDC tunnel
Main Slider

टीएचडीसी टनल में 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी मौके पर

13/08/2026
Panic due to debris and water entering THDC tunnel
Main Slider

THDC टनल में मलबा-पानी आने से हड़कंप, CM धामी ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू के दिए निर्देश

13/08/2026
Next Post
cm yogi

संसद पर हुए हमले में शहीद जवानों को सीएम योगी ने दी श्रद्धाजंलि

यह भी पढ़ें

The player of this big team was fond of wearing red jersey since childhood.

बचपन से था लाल जर्सी पहनने का शौक आज है इस बड़ी टीम का प्लेयर

23/04/2021

वर्ष 2047 में दुनिया के शिखर पर होगा भारत: दुर्गाशंकर मिश्रा

17/08/2022
राहुल गांधी Rahul Gandhi

किसानों का शोषण कर पूंजीपतियों का पोषण कर रही है सरकार : राहुल

30/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version