• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PGI, KGMU में खत्म किया जाए ऑपरेशन की प्रतीक्षा: सीएम योगी

Writer D by Writer D
18/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yogi Sarkar

Yogi Sarkar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अंग प्रत्यारोपण, बाईपास सर्जरी एवं अन्य महत्वपूर्ण ऑपरेशनों की लम्बी प्रतीक्षा सूची को चरणबद्ध ढंग से कम करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि यह सभी चिकित्सा संस्थान प्रतीक्षा सूची को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। चिकित्सा संस्थानों की तरफ से इस सम्बन्ध में प्रस्ताव चिकित्सा शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराया जाए। चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं वित्त विभाग चिकित्सा संस्थानों के प्रस्तावों पर त्वरित निर्णय लेकर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) शनिवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग के कार्याें की समीक्षा की। एसजीपीजीआई का अपना एक स्टैण्डर्ड है। इसके दृष्टिगत एसजीपीजीआई, केजीएमयू, डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान तथा मेडिकल कॉलेजों की सुपर स्पेशिएलिटी व्यवस्था के लिए अलग-अलग नीति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन तीनों संस्थानों में बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए मानव संसाधन में जरूरत के हिसाब से वृद्धि की जाए। पीजीआई की कैडर रीस्ट्रक्चरिंग करते हुए तकनीकी बदलाव के कारण अनुपयुक्त हो गये पद समाप्त किये जाएं और आवश्यकतानुसार नये पद सृजित किये जाएं।

वाराणसी नगर निगम को मिला ‘स्टार ऑफ गवर्नेंस-स्कॉच अवार्ड इन म्यूनिसिपल गवर्नेंस’ अवार्ड

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एडवांस न्यूरो साइंस सेन्टर, न्यूरो ट्रॉमा सेन्टर तथा गामा नाइफ के सम्बन्ध में शासन स्तर पर निर्णय हो चुका है। इन कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। इस संस्थान पर पूर्वी उत्तर प्रदेश से इलाज के लिए प्रदेश की राजधानी में आने वाले मरीजों का काफी भार होता है। इसका इस प्रकार प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र से आने वाले मरीजों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि कल्याण सिंह सुपर स्पेशिएलिटी कैंसर संस्थान लखनऊ का प्रभावी ढंग से संचालन करने के लिए शीघ्र निर्णय लेकर व्यवस्था लागू की जाए। संस्थान को योग्य एवं कुशल विशेषज्ञों के माध्यम से संचालित करने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संस्थान को मुम्बई के टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट की तर्ज पर संचालित किया जाना उपयुक्त रहेगा। इससे प्रदेशवासियों को राहत मिलेगी।

सलाखें भी नहीं रोक सकीं पढ़ने की ललक, दसवीं में 92 तो इंटरमीडिएट में 70% कैदी हुए पास

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय से सम्बद्ध संस्थाओं में सत्र एवं एडमिशन की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से सम्पन्न होनी चाहिए। संस्थान के प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाए। चिकित्सा विश्वविद्यालय से सम्बद्ध नर्सिंग कॉलेजों में शत-प्रतिशत इन्फ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं तथा कम से कम 75 प्रतिशत फैकल्टी की उपलब्धता होनी चाहिए। इनके अभाव में सम्बन्धित संस्था को मान्यता न दी जाए।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि संस्था की फैकल्टी आधार से लिंक होनी चाहिए। फैकल्टी को एक ही संस्था से जुड़ा होना चाहिए। नर्सिंग संस्थाओं में अधिकतर संख्या बालिकाओं की होती है। इसलिए इनकी परीक्षा इनके ही संस्थान में आयोजित की जाए। परीक्षा प्रभारी किसी अन्य संस्थान का होना चाहिए, जिससे परीक्षा पारदर्शी और शुचिता पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री मयंकेश्वर सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त प्रशान्त त्रिवेदी, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद के साथ ही इन सभी संस्थानों के निदेशक मौजूद रहे।

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

नीरज चोपड़ा का एक और कमाल, फिनलैंड में जीता गोल्ड

Next Post

पत्नी के प्रेमी ने विवाद के चलते मुंशी की गोली मारकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

prashant singh
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के समर्थन में डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने दिया इस्तीफा, शंकराचार्य पर साधा निशाना

27/01/2026
Codeine Cough Syrup
उत्तर प्रदेश

कोडीन कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई, वांछित विकास सिंह नरवे सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार

27/01/2026
CM Dhami
Main Slider

यूसीसी की घोषणा से लेकर प्रभावी क्रियान्वयन तक गौरव की अनुभूति – सीएम धामी

27/01/2026
Alankar Agnihotri
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री निलंबित

27/01/2026
Girls Protection Home
उत्तर प्रदेश

राजकीय बालिका संरक्षण गृह से पांच लड़कियां फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

27/01/2026
Next Post
Firing

पत्नी के प्रेमी ने विवाद के चलते मुंशी की गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें

no deduction in scholarship amount

छात्रों को मैट्रिक के बाद मिलने वाली छात्रवृत्ति में कटौती नहीं

09/11/2020

‘योग से सहयोग तक ‘का ये मंत्र मानवता तो सशक्त करेगा : मोदी

21/06/2021
Panchak

आज से लग रहे है चोर पंचक, गलती से भीं करें ये काम

03/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version