• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सलाखें भी नहीं रोक सकीं पढ़ने की ललक, दसवीं में 92 तो इंटरमीडिएट में 70% कैदी हुए पास

Writer D by Writer D
18/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, शिक्षा
0
Jail

Jail

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की तमाम जेलों में बंद कैदियों (prisoners) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर साफ संदेश दिया है कि जेल की सलाखें भी पढ़ने की उनकी ललक को रोक नहीं सकीं।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के शनिवार को घोषित परिणाम में दसवीं के 95 फीसदी कैदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए तो 70 प्रतिशत इंटरमीडिएट के कैदी परीक्षार्थियों ने सफलता की कहानी दर्ज की। इतना ही नहीं महिला कैदी परीक्षार्थियों को शत प्रतिशत सफलता मिली है।

परीक्षा परिणाम के मुताबिक प्रदेश की कुल 28 जेलों में बंद 202 बंदी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में इस साल शामिल हुए थे। इनमें से 163 (80 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए।

हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश की 12 जेलों से 103 बंदी शामिल हुए थे। इनमें से 95 कैदी (92.23 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की परीक्षा में 16 जेलों से कुल 96 बंदी शामिल हुए जिसमें से 68 बंदी (70.83 प्रतिशत) परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।

किसान के बेटे ने बढ़ाया पिता का मान, 10वीं का स्टेट टॉपर बना प्रिंस

हाईस्कूल की परीक्षा में फिरोजाबाद, बरेली, सहारनपुर, लखनऊ और वाराणसी की जेलों से शत प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। फिरोजाबाद जेल से 26 पुरुष बंदी और दो महिला बंदी इस परीक्षा में शामिल हुए और सभी उत्तीर्ण हुए।

इसी तरह से गाजियाबाद जेल से एक महिला कैदी सहित कुल 33 बंदी परीक्षा में शामिल हुए जिसमें से 31 बंदी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। वहीं सहारनपुर जेल से परीक्षा में शामिल सभी चार बंदी उत्तीर्ण हुए। बरेली जेल से 10 बंदी परीक्षा में शामिल हुए और सभी उत्तीर्ण हुए। लखनऊ जेल से परीक्षा में शामिल सभी आठ बंदी उत्तीर्ण हुए। इसी तरह, वाराणसी जेल से परीक्षा में शामिल दोनों बंदी उत्तीर्ण हुए।

यूपी बोर्ड में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री योगी ने दी शुभकामनाएं

इंटरमीडिएट की परीक्षा में सबसे अधिक 25 बंदी गाजियाबाद जेल से रहे जिसमें सभी उत्तीर्ण घोषित किए गए। वहीं फिरोजाबाद जेल से 11 बंदी परीक्षा में शामिल हुए जिसमें से 10 बंदी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।

इसी प्रकार, लखनऊ जेल से कुल 13 बंदी परीक्षा में शामिल हुए जिसमें से सात बंदी उत्तीर्ण घोषित किए गए। वहीं, बरेली जेल से इस परीक्षा में शामिल 15 बंदियों में से 13 बंदी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।

Tags: Prayagraj NewsPrisoners passed in board examsPrisoners passed in board exams 12th resultup board 10th resultsUP Board Result
Previous Post

कोरोना की फुल स्पीड, मुंबई में 24 घंटे में हुई इतनी मौतें

Next Post

लोकतांत्रिक शब्द भाजपाई शब्दकोष में नहीं : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Next Post
Akhilesh

लोकतांत्रिक शब्द भाजपाई शब्दकोष में नहीं : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Arrested

एक किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार

03/11/2023
Ganga Expressway

गंगा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां ही नहीं, दौड़ेंगे सपने और अवसर

29/04/2026

मजबूत बूथ से मजबूत सेक्टर तथा सेक्टर से मण्डल मजबूत होता है : स्वतंत्रदेव

01/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version