• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमें सभी परिस्थितियों के लिये तैयार रहना होगा : योगी

Writer D by Writer D
29/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड प्रबंधन की दिशा में टीम वर्क से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं हालांकि संक्रमण की दृष्टि से सभी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होगा।

श्री योगी ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करते हुये कोरोना के उपचार की बेहतर व्यवस्था को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि संक्रमण की दृष्टि से सभी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होगा। अगले कुछ दिनों में प्रदेश में कोविड बेड्स की संख्या को दोगुना किया जाए। सभी जिलों में कोविड बेड की संख्या दोगुनी करने की कार्यवाही पूरी तत्परता से की जाए। इसकी माॅनिटरिंग करने के लिए सचिव स्तर के एक अधिकारी को नामित किया जाए, जो यह सुनिश्चित करें कि एक समय सीमा में सभी जिलों में कोविड बेड की संख्या दोगुनी हो जाए।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अब सभी को पूरी मजबूती से जुटना होगा : योगी

उन्होने कहा कि प्रदेश में जब कोरोना संक्रमण घटकर काफी कम हो गया था, तब भी प्रतिदिन सवा लाख से डेढ़ लाख टेस्ट किये जा रहे थे। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए टेस्टिंग को निरन्तर बढ़ाये जाने की जरूरत है। उन्होंने प्रयोगशालाओं की टेस्टिंग क्षमता को दोगुना करने की कार्यवाही को तेज करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति हर दिन बेहतर करने का प्रयास किए जा रहे हैं। कल लगभग 600 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की रिकाॅर्ड आपूर्ति हुई है। सभी चिकित्सा संस्थानों तथा अस्पतालों में मांग के अनुरूप आक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। सभी जिलों के कोविड अस्पताल में आक्सीजन की स्थिति पर नजर रखी जाए और उस अनुरूप समय से पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाए।

यूपी में रोजाना हो रहा छह लाख लीटर सैनिटाइजर का उत्पादन, बना रिकॉर्ड

उन्होने कहा कि मेडिकल कॉलेजों तथा अस्पतालों को रेमडेसिविर आवंटित किया गया है। जरूरतमंदों की मदद के लिए जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी रेमडेसिविर उपलब्ध कराया गया है। केंद्र सरकार ने 30 अप्रैल, तक की अवधि के लिए उत्तर प्रदेश को रेमडेसिविर के 1 लाख 61 हजार वायल आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि 01 मई से इसमें दोगुनी तक बढ़ोत्तरी की जानी है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को यह दवा निःशुल्क उपलब्ध है। जरूरत के अनुसार इसे निजी अस्पतालों को भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

Tags: cm yogicorona in UPup newsYogi News
Previous Post

कुएं में मिली ड्राइवर की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Next Post

पश्चिम बंगाल विधानसभा के अंतिम चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के साथ मतदान शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

WhatsApp
Tech/Gadgets

अब WhatsApp में भी मिलेगा Instagram वाला मजा, एक्सपीरियंस होगा बेहतर

07/02/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

बसपा के खिलाफ हो रही साजिशें, कार्यकर्ता सतर्क रहे: मायावती

07/02/2026
PM Modi
राजनीति

भारत और मलेशिया के बीच रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी: मोदी

07/02/2026
Missing
क्राइम

अचानक गायब हो गए 10 आदिवासी बच्चे, इस राज्य में मचा हड़कंप

07/02/2026
Pappu Pandey
बिहार

पता नहीं मेरे साथ क्या होगा… गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

07/02/2026
Next Post
voting begins in bengal

पश्चिम बंगाल विधानसभा के अंतिम चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के साथ मतदान शुरू

यह भी पढ़ें

oxygen

मध्यप्रदेश में कोविड मरीजों के इलाज के लिए यूपी से भेजे गए 404 ऑक्सीजन सिलेंडर

27/04/2021
fire

रिटायर्ड महिला इंस्पेक्टर के फ्लैट में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक

10/09/2021
Imran Khan

मैं इमरान खान को जान से मारना चाहता था, गिरफ्तार हुए हमलावर का कबूलनामा

03/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version