• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘हिंदू आतंकवादी संगठन है भाजपा सरकार…’, सपा विधायक का विवादित बयान

Writer D by Writer D
22/12/2024
in उत्तर प्रदेश, बाराबंकी, राजनीति
0
Suresh Yadav

Suresh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के सदर विधायक सुरेश यादव (Suresh Yadav) ने विवादित बयान देकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने भाजपा सरकार को ‘हिंदू आतंकवादी संगठन’ करार दिया। यह बयान उस समय आया जब वे बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के खिलाफ गन्ना दफ्तर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सुरेश यादव ने कहा, ‘यह भाजपा सरकार, सरकार नहीं बल्कि हिंदू आतंकवादी संगठन है, जो देश को बर्बाद करना चाहती है। सपा इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।’

बाराबंकी जिले में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक सुरेश यादव (Suresh Yadav) ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों और मजलूमों की आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। बीजेपी की सरकार देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है।

सपा विधायक (Suresh Yadav) के इस बयान के बाद सियासी माहौल गर्म हो गया है। भाजपा नेताओं ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सपा नेताओं की बयानबाजी उनकी हताशा को दर्शाती है। इस विरोध प्रदर्शन में जिले के सभी सपा जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत की जांच करेगी SIT, अजय राय से भी हो सकती है पूछताछ

दरअसल, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। इसी मुद्दे पर शनिवार को प्रदेशभर में सपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए। बाराबंकी में गन्ना दफ्तर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान सुरेश यादव ने भाजपा सरकार को ‘हिंदू आतंकवादी संगठन’ करार दिया है। वहीं सपा सदर विधायक सुरेश यादव का भाजपा सरकार को ‘हिंदू आतंकवादी संगठन’ बताने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Tags: barabanki newsSuresh Yadavup news
Previous Post

मकान दिलाएंगे, इलाज भी कराएंगे : सीएम योगी

Next Post

लूट के वांछित को पकड़ने कन्नौज आई हरदोई की SOG पर हमला, कॉन्स्टेबल घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
CM Dhami wishes everyone on International Yoga Day
राजनीति

तन, मन और आत्मा का समन्वय है योग: मुख्यमंत्री

20/06/2026
Aligarh Metal Sculptures
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी बना नंबर-1

20/06/2026
Next Post
Attack on Hardoi's SOG team in Kannauj

लूट के वांछित को पकड़ने कन्नौज आई हरदोई की SOG पर हमला, कॉन्स्टेबल घायल

यह भी पढ़ें

Uttarakhand PCS

UPSE ने इंजीनियरिंग सर्विस 2020 का रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें चेक

13/04/2021
jasmit bumrah

जसप्रीत बुमराह : इस वजह से मिली दिल्ली के बल्लेबाजों के खिलाफ सफलता

06/11/2020
azam khan

सपा सांसद आजम खान की तबीयत में सुधार, ICU से नॉर्मल वार्ड में किए गए शिफ्ट

17/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version