• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत ने जीत लिया एशिया कप, फाइनल में बांग्लादेश को चटाई धूल

Writer D by Writer D
22/12/2024
in Main Slider, खेल
0
Indian team won the Asia Cup title

Indian team won the Asia Cup title

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय टीम (Team India) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 वूमेन्स एशिया कप 2024 (Asia Cup) का खिताब जीत लिया है। रविवार (22 दिसंबर) को कुआलालम्पुर के बयूमास ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराया। फाइनल मुकाबले में बांग्लादेशी टीम को जीत के लिए 118 रनों का टारगेट मिला था, जिसका वह सफलतापूर्वक पीछा नहीं कर पाई। बांग्लादेश की टीम 76 रन पर ही ढेर हो गई। पहली बार यह टूर्नामेंट आयोजित हुआ है। ऐसे में भारतीय टीम ने Asia Cup का खिताब जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 117 रन बनाए। भारत की ओर से ओपनर गोंगाडी त्रिशा ने 47 गेंदों पर सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। वहीं मिथिला विनोद (17 रन), कप्तान निकी प्रसाद (12 रन) और आयुषी शुक्ला (10 रन) भी दोहरे अंकों तक पहुंचने में कामयाब रहीं। बांग्लादेश की तरफ से फरजाना इस्मिन ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं निशिता अक्तेर निशि को दो और हबीबा इस्लाम को एक सफलता हाथ लगी।

जवाब में बांग्लादेश की टीम 18.3 ओवरों में महज 76 रनों पर पैक हो गई। विकेटकीपर जुएरिया फिरदौस ने 30 गेंदों पर सबसे ज्यादा 22 रन बनाए, जिसमें तीन चौके शामिल रहे। वहीं ओपनर फहोमिदा चोया ने 18 रन बनाए। इन दोनों के अलावा बाकी की बांग्लादेशी बल्लेबाज दोहरे अंकों तक नहीं पहुंच सकीं। भारतीय टीम की ओर से बाएं हाथ की स्पिनर आयुषी शुक्ला ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। स्पिन गेंदबाजों सोनम यादव और परुणिका सिसोदिया को भी दो-दो सफलता हासिल हुईं। वीजे जोशिथा को भी एक विकेट हासिल हुआ।

भारतीय टीम की प्लेइंग-11: गोंगाडी तृषा, कमलिनी (विकेटकीपर), सानिका चालके, निकी प्रसाद (कप्तान), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, वीजे जोशिथा, शबनम शकील, सोनम यादव, परुणिका सिसौदिया।

बांग्लादेश की प्लेइंग-11: फहोमिदा चोया, मोसम्मात ईवा, सुमैया अख्थेर, जुएरिया फिरदौस (विकेटकीपर), सुमैया अक्तेर (कप्तान), सादिया अख्तर जन्नतुल मौआ, हबीबा इस्लाम, फरजाना इस्मिन, निशिता अक्तेर निशी, अनीसा अक्तेर सोबा।

Tags: Asia Cup 2024cricket newsind vs ban
Previous Post

2025 में इस तारीख को लगेगा पहला चंद्र ग्रहण, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

Next Post

मकान दिलाएंगे, इलाज भी कराएंगे : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
Main Slider

मेरी कटोरी, मेरा पोषण से 4.5 लाख तक पहुंचा संदेश, योगी सरकार में स्वस्थ बचपन की दिशा में मजबूत पहल

06/10/2026
Main Slider

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

06/10/2026
Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Next Post
CM Yogi

मकान दिलाएंगे, इलाज भी कराएंगे : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

जो बिडेन joe biden

जो बाइडेन शपथ ग्रहण से पहले बोले – यह अमेरिका के लिए नया दिन

20/01/2021
Russia's biggest air strike on Ukraine, pilot of fighter jet F-16 killed

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ी एयर स्ट्राइक, फाइटर जेट F-16 के पायलट की मौत

29/06/2025

कोरोना संक्रमण : इन 5 राज्यों की रेलवे से अपील- अभी न चलाएं कोई नई स्पेशल ट्रेन

28/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version