• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता के विश्वास एवं उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे हम : सीएम धामी

Writer D by Writer D
12/04/2022
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM धामी) ने मंगलवार को सुभाष रोड, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान विधायक खजानदास ने मुख्यमंत्री के समक्ष जन समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में हो रही देरी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मछली बाजार को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विधानसभा क्षेत्र राजपुर की जनता से कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाई जायेगी। मछली बाजार की समस्या के लिए उचित हल निकाला जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन में विकास की दृष्टि से प्रदेश के आने वाले 5 साल स्वर्णिम वर्ष होंगे

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया है। 2025 तक उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये हम प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का भारतीय जनता पार्टी को पूरा समर्थन मिला। प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा हम जनता के विश्वास एवं उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

CM धामी ने HDFC बैंक की आठ शाखाओं का किया वर्चुअल शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प“ के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। जनता से किये गये वायदे एवं जो भी घोषणा की जा रही हैं, वे सभी निर्धारित समयावधि के अन्दर पूर्ण किये जायेंगे। हमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प पर कार्य का रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पर्यावरण मित्रों का एक दिन का मानदेय बढ़ाकर 500 रुपये किया गया है।

सरकार ने गरीब परिवारों के लिए एक साल में तीन सिलेंडर मुफ़्त देने का वायदा किया है। इसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार ने उत्तराखंड में वृद्धावस्था पेंशन योजना पर बड़ा फैसला लेते हुए अब पति-पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए 1064 नंबर और एप जारी किया है।

सीएम धामी ने उत्तराखंड रत्न चिपको नेत्री के पुत्र को भेंट किया पुरस्कार राशि का चेक

इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, गणेश जोशी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक खजान दास, सविता कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा उपस्थित थे।

Tags: cm dhamidehradun newslive hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays NewsUttarakhand News
Previous Post

CM धामी ने HDFC बैंक की आठ शाखाओं का किया वर्चुअल शुभारंभ

Next Post

कूलर को AC की तरह दीवार पर टांग सकते हैं, जानिए कमाल की खासियत और कीमत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

फाजिलनगर का नाम होगा पावागढ़, कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी का ऐलान

02/06/2026
CM Yogi
Main Slider

हर जरूरतमंद को दिलाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री योगी

02/06/2026
Twisha Sharma case
Main Slider

Twisha Sharma Case: 10 सेकंड की ‘थ्योरी’ पर फंसी सास, मैच नहीं हुए बयान

02/06/2026
Electricity Bill
Main Slider

यूपी में अब नहीं महंगी होगी बिजली! 10% तक प्रस्तावित बढ़ोतरी पर रोक

02/06/2026
Supreme Court gets five new judges
Main Slider

सुप्रीम कोर्ट को मिले पांच नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

02/06/2026
Next Post

कूलर को AC की तरह दीवार पर टांग सकते हैं, जानिए कमाल की खासियत और कीमत

यह भी पढ़ें

'Pathan' to be shot in European country, not in India

भारत में नहीं अब यूरोपियन कंट्री में होगी फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग

29/05/2021
नकली डिप्टी एसपी का भंडाफोड़

महिला पुलिसकर्मी से सगाई करने वाले नकली डिप्टी एसपी का भंडाफोड़, आरोपी फरार

16/09/2020
arrested

मुझे कोई पछतावा नहीं…., बेटे-बहू को मौत के घाट उतारा, फिर सो गया पिता

20/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version