• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हम कब कह रहे हैं कि बॉलीवुड ले जा रहे हैं : मोहसिन रजा

Desk by Desk
02/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, नई दिल्ली, मनोरंजन, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
मोहसिन रजा Mohsin Raza

मोहसिन रजा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में प्रस्तावित फिल्म सिटी को लेकर योगी सरकार व उद्धव सरकार के बीच सियासी घमासान जारी है। इसी बीच शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे परयूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने पलटवार किया है। उन्होंने शिवसेना और एनसीपी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये अंडरवर्ल्ड के जरिए बॉलीवुड पर दबाव बना रही है।

मुगालते में न रहें योगी, बॉलीवुड को मुंबई से कोई कहीं नहीं ले जा सकता : संजय निरुपम

मोहसिन रजा ने कहा कि इन्होंने अंडरवर्ल्ड के हाथों में फिल्म इंडस्ट्री को दे रखा है। बहुत से फिल्म निर्देशक, निर्माता, कलाकार मुंबई छोड़ कर यूपी आना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अंडरवर्ल्ड के जरिए धमकाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हम कब कह रहे हैं कि हम बॉलीवुड ले जा रहे हैं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तो बस फिल्में बनाने के लिए एक बेहतर व्यवस्था दे रहे हैं।

यूपी में ‘मिशन शक्ति’ फेल, प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर बड़ा हमला

बता दें कि उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा था कि वह राज्य से किसी को जबरन कारोबार नहीं ले जाने देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र को किसी की उन्नति से जलन नहीं है, बशर्ते यह निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के तहत हो। ठाकरे ने कहा कि हम किसी की प्रगति से नहीं जलते। अगर कोई प्रतिस्पर्धा करके प्रगति करता है तो हमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन, अगर आप जबरन कोई चीज ले जाना चाहेंगे तो मैं ऐसा नहीं होने दूंगा और आप (उद्योगपति) भी ऐसा नहीं चाहेंगे।

संजय राउत ने पूछा- सीएम योगी बताएं नोएडा फिल्म सिटी का क्या हुआ?

शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि मुंबई के फिल्म सिटी को दूसरी जगह शिफ्ट करना आसान नहीं है। दक्षिण भारत में भी फिल्म उद्योग बड़ा है, पश्चिम बंगाल और पंजाब में भी फिल्म सिटी हैं। क्या योगी जी इन स्थानों पर भी जाएंगे और वहां के निर्देशकों/ कलाकारों से बात करेंगे या क्या वह केवल मुंबई में ही ऐसा करने जा रहे हैं?

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी यूपी में बॉलीवुड जैसी फ़िल्म सिटी बनाने की बात कर रहे हैं, अच्छी बात है, लेकिन ये समझ लेना कि 100 साल से मुंबई को मिला बॉलीवुड का दर्जा खत्म हो जाएगा, लोग पूरी तरह से अन्य राज्यों में चले जाएंगे। बॉलीवुड के दर्जे को कोई खत्म नहीं कर सकता है।

Tags: Boast on bollywoodBollywoodFilm CityFilm City in UPhindi newsmohsin razanews in hindiSanjay Rautuddhav thackerayUttar PradeshYogi Adityanathउत्तर प्रदेशउद्धव ठाकरेफिल्म सिटीबॉलीवुड पर घमासानमोहसिन रजायूपी में फिल्म सिटीयोगी आदित्यनाथसंजय राउत
Previous Post

लखनऊ : नई शिक्षक भर्ती में की जा रही है धांधली, ये है पूरा खेल

Next Post

बिहार राज्यसभा उपचुनाव : सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार की मौजूदी में भरा नामांकन

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक शीतल पांडेय के पुत्र को मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ें सभी किसान, एकीकृत डिजिटल प्रणाली से मिलेगा योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री योगी

01/04/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
उत्तर प्रदेश

गोसाईगंज विधायक अभय सिंह को बड़ी राहत, 19 साल बाद इस केस में मिली ‘क्लीन चिट’ 

01/04/2026
Marriage
Main Slider

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

01/04/2026
Next Post
बिहार राज्यसभा उपचुनाव Bihar Rajya Sabha by-election

बिहार राज्यसभा उपचुनाव : सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार की मौजूदी में भरा नामांकन

यह भी पढ़ें

इन राशियों के लोग तोड़ देते हैं अपना वादा, जानिए कहीं आप भ तो इसमें शामिल नहीं

26/10/2021
director of lohiya

लोहिया के डायरेक्टर डॉ एके त्रिपाठी ने फिर से दे दिया इस्तीफा

22/11/2020
petrol

आज भी नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, चेक कर लें अपने शहर के रेट

04/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version