• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोहिया के डायरेक्टर डॉ एके त्रिपाठी ने फिर से दे दिया इस्तीफा

Desk by Desk
22/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
director of lohiya

director of lohiya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ।  लोहिया संस्थान में दोबारा जॉइनिंग के एक ही हफ्ते में डायरेक्टर डॉ  एके त्रिपाठी के इस्तीफा देने से अस्पताल से लेकर सत्ता तक के गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है।  हालांकि प्रोफेसर त्रिपाठी इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत व पारिवारिक कारणों को वजह बता रहे हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार अस्पताल की आंतरिक राजनीति से वह बहुत ज्यादा आहत हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया। राज्यपाल ने शनिवार को उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है।

प्रोफेसर डॉक्टर ए के त्रिपाठी ने 14 नवंबर को दीपावली के दिन दोबारा डायरेक्टर का पद संभाला था। इससे पहले उनके ऊपर एक पुराने मामले में आरोप लगने से शासन ने हटा दिया था। इस मामले में जांच भी बैठाई गई थी। बताया जा रहा है कि जांच में डॉक्टर त्रिपाठी को निर्दोष पाए जाने पर राज्यपाल के यहां से 13 नवंबर की देर शाम दोबारा उन्हें डायरेक्टर के पद पर ज्वाइन करने का आदेश जारी हुआ था। आदेश जारी होने के बाद अगले दिन 14 नवंबर को उन्होंने दोबारा ऑफिस ज्वाइन कर लिया था। ज्वाइनिंग के तत्काल बाद वह एक्शन मोड में भी थे। उन्होंने इमरजेंसी से लेकर न्यूरोलॉजी, ऑंकोलॉजी जैसे विभागों में मरीजों की परेशानियों में व्यापक सुधार के निर्देश व बेड बढ़ाने एवं नए मेडिकल काउंटर खोलने का निर्देश भी दिया था। अब अचानक उनके इस्तीफा दे देने से हर कोई अवाक रह गया है।

CMO ने हॉस्पिटल में मारा छापा, ऑपरेशन टेबल पर मरीज को छोड़कर भागी डॉक्टर, हॉस्पिटल सील

प्रोफेसर डॉ ए के त्रिपाठी का कहना है की इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत वजह है। पारिवारिक कारणों से उन्होंने इस्तीफा दिया है। अपने अगले प्लान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पूर्व में वह केजीएमयू में हिमेटोलॉजी के विभागाध्यक्ष रहे हैं। दोबारा वहीं पर जॉइनिंग करने का विचार बना रहे हैं।  फिलहाल प्रो त्रिपाठी के दायित्वों का प्रभार अभी तक किसी अन्य को नहीं दिया गया है। जल्द ही इस बारे में नया आदेश जारी हो सकता है।

Tags: Dr AK Tripathi resigned within a week of joining againLohia InstituteLohia Institute of Lucknow director Dr AK Tripathi resigned againLucknow Newslucknow-city-common-man-issuesNational newsNEWSRMLIMSstateUPCommonManIssueUttar Pradesh news hindi newsजॉइनिंग के एक हफ्ते में एके त्रिपाठी ने दिया र‍िजाइनलोहिया के डायरेक्टर एके त्रिपाठी ने दोबारा द‍िया इस्‍तीफा
Previous Post

CMO ने हॉस्पिटल में मारा छापा, ऑपरेशन टेबल पर मरीज को छोड़कर भागी डॉक्टर, हॉस्पिटल सील

Next Post

बिकरू कांड: विभागीय जांच में तत्कालीन SO विनय तिवारी और केके शर्मा दोषी, होंगे बर्खास्त

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi did 'Janata Darshan'
Main Slider

अपराधियों के लिए यूपी में जगह नहीं, करें सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

13/07/2026
Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Murmura Upma
Main Slider

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

12/07/2026
Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

11/07/2026
Next Post
bikaru kand SO supended

बिकरू कांड: विभागीय जांच में तत्कालीन SO विनय तिवारी और केके शर्मा दोषी, होंगे बर्खास्त

यह भी पढ़ें

शराबबंदी कानून liquor ban law

शराबबंदी कानून पर मांझी के बयान से बढ़ सकती हैं नीतीश की मुश्किलें, कही ये बड़ी बात

30/10/2020
योगिता मर्डर केस

योगिता मर्डर केस : कातिल डॉक्टर के बयान से उलझी हत्या की गुत्थी

21/08/2020
Compensation

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश, अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों में युद्धस्तर पर चलाएं राहत कार्य

07/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version