• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जब हॉलीवुड ने निम्मी को ‘The Unkissed Girl of India’, जानिए पूरा किस्सा

Writer D by Writer D
18/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मनोरंजन
0
Nimmi

Nimmi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का जन्म 18 फरवरी 1933 को हुआ था। अपने वक्त में निम्मी की गिनती स्टार अभिनेत्रियों में होती थी। निम्मी ने दिलीप कुमार  से लेकर राज कपूर  तक के साथ काम किया और कई सुपरहिट फिल्में दीं। ब्लैक व्हाइट दौर में हर बड़ा अभिनेता निम्मी के साथ फिल्म करने के लिए बेताब रहता था। वहीं हिन्दुस्तान की पहली रंगीन फिल्म में भी निम्मी ही नजर आई थीं।

निम्मी को सबसे पहला ब्रेक शोमैन राज कपूर ने अपनी फिल्म ‘बरसात’ से दिया था। निम्मी ने हमेशा ही अपनी शर्तों पर काम किया और यही वजह रही कि निम्मी के खाते में बहुत अधिक फिल्में न रहीं। निम्मी का पूरा नाम नवाब बानो था और नवाब बानों को फिल्मी नाम ‘निम्मी’ राज कपूर ने ही दिया था। हालांकि राज कपूर पहले नवाब बानो को किन्नी नाम देना चाहते थे लेकिन किसी वजह से ऐसा न हो सका और आखिरकार नवाब बानो बन गईं निम्मी।

द कपिल शर्मा शो में नहीं होगी ‘गुत्थी’ की वापसी, फैंस के टूटे दिल

महबूब खान की फिल्म में ‘आन’ में निम्मी ने ‘मंगला’ नाम का किरदार निभाया था, जो सेकेंड लीड थी। जब फिल्म पूरी बनकर तैयार हुई थो फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर ने उसे खरीदने से मना कर दिया। डिस्ट्रीब्यूटर का कहना था कि निम्मी के किरदार के जल्दी मर जाने से दर्शकों की दिलचस्पी फिल्म से चली जाएगी और फिर कोई फिल्म नहीं देखेगा। इसके बाद महबूब खान ने फिल्म के पूरी होने के बाद भी ‘मंगला’ का ड्रीम सीक्वेंस शूट किया और फिल्म में डाला, जिससे फिल्म की लंबाई बढ़ गई और तब डिस्ट्रीब्यूटर ने फिल्म को खरीद लिया।

निम्मी को ‘अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया’ भी कहा जाता है। इसके पीछे भी एक रोचक किस्सा है। दरअसल फिल्म आन को बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया था। लंदन के ‘रिआल्टो थिएटर’ में इसका प्रीमियर किया गया था। वहां ‘आन’ को ‘सेवेज प्रिंसेस’ नाम से रिलीज किया गया था। इस प्रीमियर पर महबूब खान, उनकी पत्नी और निम्मी मौजूद थे। फिल्म के प्रीमियर में कई विदेशी सितारे भी शामिल हुए और उन ही सेलेब्स में एक एरल लेजली थॉमसन फ्लिन थे।

कार्तिक आर्यन से नाराज हुए करण जौहर, सामने आई यह वजह

जिन्होंने उनके रिवाज के तहत आगे बढ़ते हुए निम्मी का हाथ चूमने की कोशिश की लेकिन निम्मी पीछे हटते हुए बोली, ‘मैं एक हिंदुस्तानी लड़की हूं, आप मेरे साथ ये सब नहीं कर सकते’। इस वाक्ये के अगले दिन अखबारों में निम्मी के लिए लिखा था- ‘द अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया’।

फिल्म आन के लंदन में प्रीमियर के बाद निम्मी को करीब चार हॉलीवुड फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला, लेकिन निम्मी ने उन्हें तुरंत ठुकरा दिया। दरअसल, निम्मी हॉलीवुड फिल्म इसलिए नहीं करना चाहती थी, क्योंकि उसमें इंटिमेट सीन और ‘किसिंग’ सीन होते हैं और उनको इससे ऐतराज था। गौरतलब है कि अभिनेत्री निम्मी कई बड़ी फ़िल्मों का हिस्सा रही जिसमें बरसात, दीदार, दाग, आन, उड़नखटोला, कुंदन, भाई-भाई और बसंत बहार शामिल हैं।

Tags: bollywood actressNimmiNimmi birthday
Previous Post

द कपिल शर्मा शो में नहीं होगी ‘गुत्थी’ की वापसी, फैंस के टूटे दिल

Next Post

B4U एवं ग्रैंडमास्टर द्वारा भारत में विशाल और श्रद्धा श्रीनाथ की हिंदी डब्ड फिल्म ‘चक्र का रक्षक’ ९०० थियेटर्स में होगी रिलीज।

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
Twisha Sharma Case
Main Slider

Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह और समर्थ के साथ स्पॉट पर पहुंची CBI, डमी से करेगी सीन रीक्रिएट

01/06/2026
Roadways contract workers attempt self-immolation
Main Slider

लखनऊ में रोडवेज संविदाकर्मियों का आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

01/06/2026
CM Nayab Singh
Main Slider

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में जुटी सैनी सरकार, हरियाणा में मजबूत होगा स्वास्थ्य ढांचा

01/06/2026
Divorce
Main Slider

लोक अदालतों को तलाक देने का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

01/06/2026
Next Post

B4U एवं ग्रैंडमास्टर द्वारा भारत में विशाल और श्रद्धा श्रीनाथ की हिंदी डब्ड फिल्म 'चक्र का रक्षक' ९०० थियेटर्स में होगी रिलीज।

यह भी पढ़ें

when will shool reopen

डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया- स्कूल खोलने से पहले सभी पहलुओं पर करेंगे विचार

16/09/2020
SNCU

स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में हुआ सुविधा का विस्तार, अब दो वार्ड संचालन

09/12/2025
Plants

इन पौधों से महकाएं अपना बगीचा, इस तरह रखें हरा-भरा

18/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version