• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वट सावित्री व्रत कब है? जानें पूजन विधि व सामग्री लिस्ट

Writer D by Writer D
13/05/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Vat Savitri Vrat

Vat Savitri Vrat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत रखा जाता है। इस साल वट सावित्री व्रत 26 मई 2025, सोमवार को है। हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से पति दीर्घायु होता ह और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। जानें वट सावित्री व्रत पूजन मुहूर्त व विधि-

वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत कब है-

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि 26 मई 2025 को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी और 27 मई 2025 को सुबह 08 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि में वट सावित्री व्रत 26 मई 2025, सोमवार को रखा जाएगा।

वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत पूजा विधि-

वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत के दिन सुहागिन स्त्रियां सूर्योदय से पूर्व उठें। स्नान आदि करने के बाद नए वस्त्र धारण करें। बरगद की पेड़ को जल अर्पित करें। गुड़, चना, अक्षत व फूल अर्पित करें। वट वृक्ष में लाल या पीला धागा बांधकर 7 या 11 बार परिक्रमा करें। परिक्रमा के समय पति की लंबी आयु की कामना करें। वट सावित्री व्रत पढ़ें या सुनें।

वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत पूजन मुहूर्त 2025:

वट सावित्री व्रत के दिन पूजन के बन रहे ये शुभ मुहूर्त-
ब्रह्म मुहूर्त- 04:03 ए एम से 04:44 ए एम

प्रातः सन्ध्या – 04:24 ए एम से 05:25 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 11:51 ए एम से 12:46 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:36 पी एम से 03:31 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 07:10 पी एम से 07:31 पी एम

वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत के दिन क्या करें क्या नहीं:

वट सावित्री व्रत के दिन वट वृक्ष की पूजा व दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन सुहाग का सामान दान करना चाहिए। वट सावित्री व्रत के दिन स्त्रियों को लाल व पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना गया है। इस दिन सफेद या काले रंग के वस्त्र पहनना अशुभ माना गया है।

वट सावित्री (Vat Savitri) पूजन सामग्री लिस्ट:

वट सावित्री पूजा के लिए बरगद का पेड़, सावित्री और सत्यवान की तस्वीर या मूर्ति, भीगे हुए काले चने, कलावा, बांस का पंखा, सुपारी, नारियल, गंगाजल लाल और पीले फूल, मिठाई, बताशा, फल, धूप, दीपक, अगरबत्ती, सिंदूर, अक्षत, रोली और पान आदि की जरूरत पड़ती है।

Tags: vat savitri
Previous Post

नारद जयंती पर जरूर करें इस स्त्रोत का पाठ, बढ़ेगी बुद्धि-समृद्धि

Next Post

इन उपायों से होगी हनुमान जी की असीम कृपा, खुशियों का आगमन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे, बंगाल को फिर बनाएंगे कल्चरल कैपिटल

16/04/2026
Main Slider

योगी बोले – ऑन्धकार हटबे, जनता बोली – सूरोज उठेबे, कोमोल खिलबे

16/04/2026
CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Next Post
Bada Mangal

इन उपायों से होगी हनुमान जी की असीम कृपा, खुशियों का आगमन

यह भी पढ़ें

accused arrested

छेडख़ानी का विरोध करने पर किशोरी को पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार

26/02/2021
Earth Sank

जोरदार आवाज के साथ फटी धरती, जमीन में समा गई ड्रिल मशीन

18/08/2022
CM Dhami in Jammu and Kashmir

जम्मू कश्मीर में गरजे धामी, बोले- कांग्रेस राज में आंख दिखाने वाला पाकिस्तान मोदी राज में खामोश

19/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version