• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जोरदार आवाज के साथ फटी धरती, जमीन में समा गई ड्रिल मशीन

Writer D by Writer D
18/08/2022
in झारखंड, राष्ट्रीय
0
Earth Sank

Earth Sank

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धनबाद। धनबाद में चिरकुंडा के बीसीसीएल सीवी एरिया की दहीबाड़ी परियोजना के पास गुरुवार अहले सुबह करीब 4:40 बजे जोरदार आवाज के साथ जमीन का बड़ा हिस्सा धंस (Earth Sank) गया। अचानक हुए भू-धसान से बड़े भूभाग की मिट्टी कट गई। इस घटना में वहां खड़ी एक ड्रिल मशीन भी पूरी तरह जमीन में समा गई।

इस घटना से एक बड़े क्षेत्र में दरार आने के साथ इलाका खोखला नजर आ रहा है। गनीमत रही कि घटना के वक्त इस वाहन में कोई ऑपरेटर सवार नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तड़के जोरदार आवाज के साथ व्यू पॉइंट जाने वाला रास्ता जमींदोज (Earth Sank) हो गया। इस दौरान बगल में खड़ी ड्रिल मशीन भी जमीन में समा गई। साथ ही परियोजना में लगाए गए बिजली के कई पोल उखड़ गए। हादसे के वक्त बिजली के तारो से निकली चिंगारी की वजह से पूरा इलाका रोशन हो गया था। हादसे की भयावहता को देखते हुए मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड भी भाग खड़े हुए। हादसे के बाद भू-धंसान क्षेत्र में रह रहे लोग डरे हुए हैं। सभी सुरक्षित ठिकाने की तलाश में अपने घरों से सामान बाहर निकालकर बैठ गए हैं। इन सभी को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करने को कहा गया है।

गोरखा कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री धामी का किया सम्मान

वहीं ग्रामीण अशोक मंडल का कहना है कि जमीन लेने के बाद 2017 में बीसीसीएल की ओर से सिर्फ घर का पैसा दिया गया, लेकिन जमीन नहीं दी गई। स्थानीय राजकुमार महतो का कहना है कि जमीन का मुआवजा अभी लंबित है। अब तो पूरी जमीन ही धंस (Earth Sank) चुकी है। लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से लगातार यहां की जमीन थोड़ी-थोड़ी कर खिसक रही है। इससे जान माल का खतरा बढ़ गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बीसीसीएल प्रबंधन यहां से 12 परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट करने का आदेश पहले ही जारी कर चुका है।

वहीं अधिकारियों का कहना है कि जियोलॉजिकल डिस्टर्बेंस के कारण ऐसा हो रहा है। इस साइड पर यह तीसरा हादसा है। वहीं स्थानीय लोग बताते हैं कि कालीमाटी सीम में राष्ट्रीयकरण से पहले खुदाई की गई थी। इसकी वजह से अब जाकर लगातार जमीन धंस (Earth Sank) रही है।

Tags: dhanbaad newsEarth SankJharkhand newsNational news
Previous Post

गोरखा कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री धामी का किया सम्मान

Next Post

बॉलीवुड के इन गानों के बिना अधूरी है जन्माष्टमी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
Next Post
Bollywood songs

बॉलीवुड के इन गानों के बिना अधूरी है जन्माष्टमी

यह भी पढ़ें

arrested

अवैध पिस्टल और कारतूसों के साथ युवक गिरफ्तार

11/02/2022
डॉ. वेद प्रकाश

कोरोना वायरस से हो रही है ब्लड क्लॉटिंग, बड़ी वजह है अचानक मौत की : KGMU

14/08/2020
Deoria Massacre

Deoria Massacre: सामूहिक हत्याकांड का मुख्यारोपी राइफल सहित गिरफ्तार

08/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version