• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कतर्नियाघाट में नजर आया दुधिया सफेद रंग हिरण

Writer D by Writer D
13/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बहराइच
0
White Deer

White deer seen in Katarniaghat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच। जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव अभयारण्य (Katarniaghat Wildlife) में एक दुधिया सफेद रंग का हिरण (White Deer) इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। इस हिरण की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस हिरण को एल्बिनो कहते हैं। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा है ‘कतर्नियाघाट- जहां दुर्लभ सुलभ है’ पर कायम रहते हुए आज सुबह एक अल्बिनो चित्तीदार हिरण देखा गया।

यह हिरण (White Deer) घड़ियाल संरक्षण टीम के पुलकित गुप्ता के कैमरे में कैद हुआ है। डीएफओ ने हिरन के बच्चे की फोटो यूपी फारेस्ट, यूपी टूरिज्म, डीएम और डब्ल्यूडी को अपने ट्विटर से टैग किया है साथ ही इसे खुशी का क्षण बताया है।

कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवानदास लखमानी ने बताया कि अल्बिनो हिरन ज्यादा दिनों तक सुरक्षित नहीं रह पाते हैं। अन्य हिरनों से अलग होने की वजह से बाघ, तेंदुआ आसानी से इनकी पहचान कर शिकार कर लेते हैं। इसके बावजूद सफेद हिरण की मौजूदगी कतर्निया में बेहतर जैव विविधता के परिणाम की भी पुष्टि कर रहा है।

विश्व प्रकृति निधि के पशु चिकित्सक डॉ. परिक्षित काकाती ने बताया कि जिस तरह इंसानों में मेलिनीयन की कमी से इंसान की त्वचा सफेद हो जाती है, जिसे बोलचाल की भाषा में सूरजमुखी भी कहते हैं। उसी प्रकार जिस हिरण में मेलिनीयन की कमी हो जाती है, उसके भी बाल और खाल सफेद हो जाती है लेकिन ऐसे हिरण बहुत कम दिखाई देते हैं, इसलिए इसे दुर्लभ कहा जाता है।

आपको बताते चले कि कतर्नियाघाट (Katarniaghat Wildlife) में जैव विविधता की मात्रा इतनी प्रचुर है कि यहां जल चर, वल्चर और वन्यजीवों की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं, इसलिए यहां का स्लोगन “दुर्लभ सुलभ है” प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां गिद्ध सहित विभिन्न प्रकार के पक्षी, डॉल्फिन, घड़ियाल, टाइगर, तेंदुए, हाथी और गैंडे देखे जा सकते हैं।

Tags: baharaich newsKatarniaghat Wildlifewhite deer
Previous Post

एनकाउंटर के डर से कैदी का हाई वोल्टेज ड्रामा, बोला- लिखकर दो कि गोली नहीं मरोगे…

Next Post

WPL: RCB की लगातार पांचवी हार, दिल्ली कैपिटल्स की रोमांचक जीत

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi in Assam
Main Slider

जहां उनकी सोच खत्म, वहां से हमारा काम शुरू… प्रधानमंत्री का कांग्रेस पर तीखा हमला

14/03/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई

14/03/2026
UP Police SI Recruitment
Main Slider

वाराणसी के 46 परीक्षा केंद्रों पर चल रही एसआई भर्ती परीक्षा,पहली पॉली में नहीं मिली गड़बड़ी

14/03/2026
Toll Pass
Business

1 अप्रैल से से महंगा होगा सालाना टोल पास, जानें जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ

14/03/2026
Kundali
धर्म

जाने कब पार्टनरशिप में शुरू किया गया काम होता है सफल

14/03/2026
Next Post
Delhi Capitals

WPL: RCB की लगातार पांचवी हार, दिल्ली कैपिटल्स की रोमांचक जीत

यह भी पढ़ें

car accident

शादी से लौट रहे परिवार की कार डिवाइडर से टकराई, मां-बेटी समेत तीन की मौत

01/05/2021
जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव Jammu and Kashmir DDC election

जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव : 7वें चरण में 31 सीटों पर 11 बजे तक 28.24 फीसदी वोटिंग

16/12/2020
बिहार चुनाव Bihar election

बिहार चुनाव परिणामों से लालू मायूस, लोगों से मिलने से किया इनकार

11/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version