• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

WPL: RCB की लगातार पांचवी हार, दिल्ली कैपिटल्स की रोमांचक जीत

Writer D by Writer D
13/03/2023
in खेल
0
Delhi Capitals

Delhi Capitals

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। एलिसे पेरी (67 नाबाद) के अर्द्धशतक और ऋचा घोष (37) के साथ उनकी विस्फोटक साझेदारी के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals ) ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से मात दी।

पहली जीत की तलाश कर रहे बैंगलोर ने कैपिटल्स के सामने 151 रन का लक्ष्य रखा। कैपिटल्स ने यह लक्ष्य 19.4 ओवर में हासिल करके बैंगलोर को उसकी पांचवी हार सौंपी।

पेरी ने बैंगलोर की पारी को शुरू से अंत तक संबल देते हुए 52 गेंद पर चार चौकों और पांच छक्कों के साथ 67 रन बनाये। ऋचा ने 16 गेंद पर तीन चौकों और तीन छक्कों सहित 37 रन का योगदान दिया। बैंगलोर एक समय पर रन बनाने के लिये संघर्ष कर रहा था लेकिन पेरी-ऋचा ने अंतिम छह ओवर में 82 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

बैंगलोर ने इस स्कोर की रक्षा करते हुए कैपिटल्स के चार विकेट 109 रन पर गिराकर मैच पर पकड़ बनायी, हालांकि मरिज़ाने काप (32 नाबाद) और जेस जॉनसन (29 नाबाद) ने पांचवें विकेट के लिये 45 रन की अविजित साझेदारी करके टीम को जीत दिला दी।

कैपिटल्स (Delhi Capitals ) पांच में से चार मुकाबले जीतकर डब्ल्यूपीएल तालिका में दूसरे पायदान पर है, जबकि बैंगलोर पांचों मुकाबलों हारकर तालिका में सबसे नीचे कायम है।

कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बैंगलोर को बल्लेबाजी के लिये बुलाया। बैंगलोर के लिये पारी की शुरुआत करने उतरीं कप्तान स्मृति मंधाना की खराब फॉर्म जारी रही और वह शिखा पांडे की गेंद आउट होने से पहले 15 गेंद पर आठ रन ही बना सकीं।

मंधाना का विकेट गिरने के बाद बैंगलोर की रनगति थम गयी और शिखा ने नौंवे ओवर की आखिरी गेंद पर सोफी डिवाइन (19 गेंद, 21 रन) को भी पवेलियन लौटा दिया।

बैंगलोर 10 ओवर तक सिर्फ 50 रन ही बना सका और कुछ देर बाद हीथर नाइट (12 गेंद, 11 रन) के रूप में उसने तीसरा विकेट भी गंवा दिया।

पारी के 14वें ओवर तक सिर्फ 68 रन बना सकने वाली टीम को पेरी और ऋचा की साझेदारी ने मुसीबत से निकाला। पेरी ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर आतिश की शुरुआत की। उन्हें तीसरी गेंद पर एक जीवनदान मिला और इसका फायदा उठाते हुए पेरी ने छक्का जड़कर ओवर को समाप्त किया।

ऋचा ने अगले ओवर में पेरी का साथ देते हुए दो चौके और एक छक्का जड़ा। शुरुआती 35 गेंद पर सिर्फ 25 रन बनाने वाली पेरी ने 45 गेंद में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। पारी के 17वें और 18वें ओवर में 38 रन बटोरने वाली यह जोड़ी बैंगलोर को 160 रन के स्कोर तक भी पहुंचा सकती थी, हालांकि शिखा ने 19वें ओवर में ऋचा को आउट करके रनगति पर लगाम लगायी।

बैंगलोर आखिरी ओवर में पेरी के छक्के की बदौलत 11 रन जोड़कर 150/4 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा। कैपिटल्स की ओर से शिखा ने चार ओवर में सिर्फ 23 रन देकर तीन विकेट लिये। बैंगलोर को चौथा विकेट तारा नॉरिस को प्राप्त हुआ जिन्होंने तीन ओवर में 25 रन दिये। जेस जॉनसन चार ओवर में 39 रन देकर कैपिटल्स की सबसे महंगी गेंदबाज साबित हुईं।

कैपिटल्स के लिये पारी की शुरुआत करने उतरीं शेफाली वर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गयीं लेकिन एलिस कैप्सी ने टीम के लिये तेज शुरुआत सुनिश्चित की। कैप्सी ने 24 गेंद पर आठ चौकों के साथ 38 रन बनाये और आउट होने से पहले कैपिटल्स को पांच ओवर में 45 रन तक पहुंचा दिया।

कप्तान और सलामी बल्लेबाज मेग लैनिंग हालांकि 18 गेंद पर 15 रन ही बना सकीं। पेरी, श्रेयंका पाटिल और आशा शोभना ने रनों पर अंकुश लगाकर काप और जेमिमा रॉड्रिग्स पर दबाव बनाया। रॉड्रिग्स को 17 रन के स्कोर पर एक जीवनदान भी मिला, हालांकि वह इसका फायदा नहीं उठा सकीं और 32 (28) रन बनाकर आउट हो गयीं।

कैपिटल्स को अंतिम पांच ओवर में 37 रन की दरकार थी। पेरी, श्रेयंका और मेघन शूट की कसी हुई गेंदबाजी ने कैपिटल्स की राह मुश्किल की और अंतिम ओवर के शुरू होने से पहले वह जीत से नौ रन दूर था। रेणुका ने आखिरी ओवर की शुरुआती दो गेंद पर सिर्फ दो रन दिये, लेकिन तीसरी और चौथी गेंद पर जॉनसन ने एक छक्का और एक चौका जड़कर बैंगलोर को पहली जीत का स्वाद चखने से वंछित कर दिया।

मंधाना की टीम अब अंक तालिका में अपना खाता खोलने के प्रयास में बुधवार को यूपी वॉरियर्स का सामना करेगी। कैपिटल्स का अगला मुकाबला गुरुवार को गुजरात जायंट्स से होगा।

Tags: cricket newscrikcet news in hindiDelhi CapitalsRCBwpl
Previous Post

कतर्नियाघाट में नजर आया दुधिया सफेद रंग हिरण

Next Post

उमेश हत्याकांड: अशरफ की मदद करने के आरोप में जेलर समेत छह निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Next Post
Atiq Ahmed

उमेश हत्याकांड: अशरफ की मदद करने के आरोप में जेलर समेत छह निलंबित

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

silver

इन लोगों को कभी भी नहीं पहनने चाहिए चांदी के गहने, कष्टों से भर जाता है जीवन

07/01/2025
murder

बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी की हत्या, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

21/07/2022
CM Yogi

डेयरी सेक्टर की बेहतरी के लिए पशुचारा और नस्ल सुधार दोनों महत्वपूर्ण: सीएम योगी

06/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version