• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत में सबसे पहले किनहे लगेगी कोरोना वैक्सीन? स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब

Writer D by Writer D
23/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Corona vaccine

Corona Vaccine

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अकेले दिल्ली में पिछले 6 दिन के अंदर 628 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से कोरोना को रोकने के सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। इनकी सबकी जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग का यह 11वां महीना चल रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि पूरी दुनिया में 250 कोरोना वैक्सीन कंपनी हैं। इनमें से 30 की नजर भारत पर है। देश में पांच वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। 2021 के पहले तीन महीने में हमें वैक्सीन मिलेगी। सितंबर तक 25 से 30 करोड़ भारतीयों को वैक्सीन दी जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि सबसे पहले हेल्थ वर्कर को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। इसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर, पुलिस  और पैलामिलिट्री फोर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद 65 साल से ऊपर के उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगेगी। फिर 50 साल से अधिक के ग्रुप को और फिर कोमर्बिडिटी के मरीजों को।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दलित युवती से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए सरकारों और लोगों को जागरुक किया गया है। कोरोना के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। स्थिति भयंकर से भयंकर होने के बाद भी कंट्रोल में है। देश में 90 लाख कंफर्म केस में करीब 85 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा रिकवरी रेट भारत का है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि कुछ शहरों में कोरोना के हालात चिंताजनक हैं। पिछले समय में कोरोना के केस बढ़े हैं। हमने लोगों को आगाह किया था। बेसिक प्रोटोकॉल को फॉलो करने का निर्देश दिया गया है। पहला केस 30 जनवरी को आया था। इसके बाद हमने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की। हमारी टीम हर जगह जा रही है।

आज से सेबी विश्व निवेशक सप्ताह की करेगा शुरुआत

दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के खतरे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि यहां की हालत को कंट्रोल में लाने के लिए केंद्र ने दो बार दखल दिया था। राज्य सरकार को बकायदा सभी तरह की जानकारी दी गई। इसका नतीजा रहा है कि कोरोना का खतरा कम हुआ। अब दोबारा से हमने दखल दिया है. कोरोना टेस्ट बढ़ाने पर जोर है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली में सरकार के साथ लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वह कोरोना को कंट्रोल करें। कुछ पढ़े-लिखे लोगों की लापरवाही के कारण दिल्लीवासियों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। RT-PCR की क्षमता को बढ़ाया गया है। मोबाइल टेस्टिंग वैन की शुरुआत की जा रही है. हम जो कुछ भी कर सकते थे, वो कर रहे हैं।

सीबीएसई 10वीं 12वीं के 71 फीसदी विद्यार्थियों ने नहीं की ऑनलाइन क्लास

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि टेस्ट और ट्रेसिंग से कोरोना को रोका जा सकता है. तुरंत ही ट्रेसिंग की जरूरत है. सुपर स्प्रेडर वाली जगहों पर टेस्ट किया जाना चाहिए. दिल्ली में पॉल्युशन भी सबसे बड़ी समस्या है. मैंने पहले ही लोगों को आगाह कर दिया था. कई राज्यों में समस्या कम हो गई है. हम सभी सरकारों के संपर्क में हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हर अपडेट पर नजर रखे हुए हैं. पहले दिन से ही वह लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. हम सरकारों के साथ मिलकर कोरोना को फिर से हराएंगे.

Tags: corona cases in indiaCorona vaccineCorona vaccine updatescorona virus updates in hindiHarshvardhan
Previous Post

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दलित युवती से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post

देव दिवाली के भव्य आयोजन में शामिल हो सकते है PM मोदी, प्रशासन की तैयारियां तेज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi dedicated the Gorakhpur Link Expressway to the public
Main Slider

पहचान के संकट से निकलकर आज आजमगढ़ बना अदम्य साहस का गढ़- सीएम योगी

20/06/2025
CM Mohan Yadav
राजनीति

डकैत हो या डकैत का बाप… कांग्रेस पार्षद को पकड़ने के लिए सीएम मोहन ने पुलिस को खुली दी छूट

20/06/2025
air india
क्राइम

एअर इंडिया ने रद्द की 8 उड़ानें, 4 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स भी शामिल

20/06/2025
Draupadi Murmu
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का 67वां जन्मदिन आज, PM मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

20/06/2025
Ali Ahmed
Main Slider

माफिया अतीक का बेटा अली अहमद ‘फांसी घर’ में किया गया शिफ्ट, जानें पूरा मामला

20/06/2025
Next Post
Dev Diwali

देव दिवाली के भव्य आयोजन में शामिल हो सकते है PM मोदी, प्रशासन की तैयारियां तेज

यह भी पढ़ें

AK Sharma

देश के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा ये बजट: एके शर्मा

01/02/2024

लोगों को संक्रमण से बचाव के सम्बन्ध में निरन्तर जागरूक किया जाए : योगी

31/07/2021
पप्पू यादव Pappu Yadav

पप्पू यादव बोले- 3 साल में बिहार को बनाऊंगा एशिया का सबसे बढ़िया राज्य

04/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version