• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दलित युवती से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
23/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी
0
gangrape

Gangrape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में पोकलैंड चलाने वाले दो ड्राइवरो ने एक दलित लड़की के साथ जबरन सामूहिक गैंगरेप किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित लड़की के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया है मगर अब वह पीड़ित पक्ष से ही सुविधा शुल्क मांग रही है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना बाराबंकी जनपद के थाना सुबेहा इलाके की है। जहां पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए मिट्टी की खुदाई में लगी पोकलैंड मशीन के ड्राइवरों गांव की एक दलित लड़की को जबरन उठा ले गए और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। इन वहशी दरिन्दों से किसी तरह छूटी लड़की ने घर आकर जब पूरी आपबीती अपने परिजनों से बतायी तो परिजनों ने थाने जाकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी आरिफ और मुदस्सिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा लिखने के बाद अब परिजनों ने पुलिस पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है।

राजस्थान: 65 ग्राम पंचयतों में वोटिंग जारी, 72.38 लाख मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल

पीड़ित लड़की के भाई ने बताया कि वह लोग काफी गरीब है और दैनिक मजदूरी पर अपना जीवन व्यतीत करते है। उनके पिता जी भी काफी बुजुर्ग है। रात के समय जेसीबी चलाने वाले ड्राइवर उनकी बहन को जबरन मुंह दबा कर उठा ले गए। बहन को ढूंढने के उसने काफी प्रयास किया तो ड्राइवरों के पास उसकी चप्पल मिली। चप्पल मिलने के बाद उसने डायल 100 पर पुलिस को फोन किया तो वह लोग वहां से भाग गए।

उसकी बहन ने अपने साथ हुई घटना की आपबीती बताई तो उसने पुलिस थाने जाकर मुकदमें की तहरीर दी। लड़की के भाई ने बताया कि उसके गांव से होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की सिक्स लेन सड़क गुजरनी है और उसके लिए यह ड्राइवर यहां मिट्टी की खुदाई करते थे। साथ ही पीड़ित लड़की के परिजनों ने पुलिस द्वारा उनसे ही एक किराये की बोलेरो गाड़ी और 5-6 हजार नगद रुपये की मांग की है।

पिता के निधन के बाद मोहम्मद सिराज ने उठाया ऐसा कदम

इस मामले में बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरविन्द चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस को एक पीड़ित लड़की के परिवार वालों की तरफ से सूचना मिली थी कि उस गांव में अस्थायी रूप से रह रहे कुछ लोगों उनकी लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लड़की का मेडिकल परीक्षण और 164 के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newscrime news in hindigabgrape caselatest UP newsRAPE CASEup newsup news in hindiUttar Pradesh News
Previous Post

ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी सिक्सर्स पर लगाया 13 लाख से ज्यादा का जुर्माना

Next Post

भारत में सबसे पहले किनहे लगेगी कोरोना वैक्सीन? स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब

Writer D

Writer D

Related Posts

Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Next Post
Corona vaccine

भारत में सबसे पहले किनहे लगेगी कोरोना वैक्सीन? स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब

यह भी पढ़ें

Chandrababu Naidu's Telugu Desam joins NDA

लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ा NDA का कुनबा, चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम एनडीए में शामिल

09/03/2024
Arrested

सवा कुंतल गांजे की बड़ी खेप बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

01/05/2022
fire

बच्चों के हॉस्पिटल वाली वाणिज्यिक इमारत में लगी भीषण आग, तीन नवजात सहित 70 मरीज सुरक्षित

25/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version