• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

… शाहीनबाग पर क्यों पहुंचा बुलडोजर? सुप्रीम कोर्ट ने पूछा सवाल

Writer D by Writer D
09/05/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। शाहीन बाग(Shaheen Bagh) में अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। अब सुप्रीम कोर्ट दोपहर 2 बजे इसपर सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया है कि जब अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का मामला पहले से कोर्ट में है तो फिर बुलडोजर क्यों पहुंचा?

साउथ एमसीडी की टीम सोमवार सुबह पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने शाहीन बाग (Shaheen Bagh) पहुंची थी। यहां एमसीडी की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों के विरोध को देखते हुए CRPF की एक कंपनी अतिरिक्त दिल्ली पुलिस के साथ लॉ एंड ऑर्डर के लिए लगाई गई थी। CRPF के भी करीब 100 जवान तैनात किए गए थे।

उधर, नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर के अलावा टीम मलबा उठाने के लिए कुछ गाड़ियां अपने साथ लेकर यहां पहुंची थी। इसके अलावा MCD के कर्मचारियों के हाथों में लाल रंग का रिबन बांधा गया था, ताकि उनकी पहचान हो सके।

सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

भाजपा और नगर निगम के खिलाफ लोगों में दिखा गुस्सा

शाहीन बाग(Shaheen Bagh) में एमसीडी की टीम पहुंचते ही लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध कर रहे लोगों ने दिल्ली नगर निगम और भारतीय जनता पार्टी के विरोध में नारेबाजी की। विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि हमारा विरोध सामान्य नहीं बल्कि रोटी के लिए विरोध है। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस की टीम ने कार्रवाई के बीच में नारेबाजी कर रहे लोगों को वहां से हटा दिया। एमसीडी की इस कार्रवाई का विरोध करने वालों में महिलाएं भी शामिल रही। कई महिलाएं अतिक्रमण हटाने के लिए लाए गए बुलडोजर के आगे आकर खड़ी हो गईं। महिलाओं ने कहा कि किसी भी कार्रवाई से पहले एमसीडी को पहले उनपर बुलडोजर चलाना होगा।

बुलडोजर के आगे बैठे लोग,

शाहीन बाग(Shaheen Bagh) में एमसीडी की कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय नेता भी पहुंचे थे। इनमें से कुछ नेता बुलडोजर के आगे भी बैठ गए। स्थानीय नेताओं ने पुलिस, प्रशासन, एमसीडी और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि बुलडोजर की ये कार्रवाई अतिक्रमण के खिलाफ नहीं बल्कि गरीबों के खिलाफ की जा रही है। इसे रोकने के लिए हर कोशिश की जाएगी। कुछ लोगों ने आजतक से बातचीत की। एक शख्स ने कहा कि दिल्ली में 80 फीसदी निर्माण गैरकानूनी है, ऐसे में सबको तोड़ देना चाहिए। कुछ लोगों ने कहा कि शाहीन बाग में कुछ गैरकानूनी नहीं है और MCD और बीजेपी की तरफ से राजनीति चमकाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

शाहीन बाग में मिला ड्रग्स का जखीरा, 400 करोड़ का माल NCB ने किया जब्त

Tags: bulldozerdelhi newslive hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiSaheen baghSupreme CourtTodays News
Previous Post

प्रदेश की पुलिस दबिश नहीं दबंगई दिखाने जाती है : अखिलेश यादव

Next Post

डु प्लेसिस ने IPL में अपने नाम किए 300 चौके

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post

डु प्लेसिस ने IPL में अपने नाम किए 300 चौके

यह भी पढ़ें

सेना प्रमुख Army Chief

लखनऊ का दौरा करने पहुंचे थल सेनाध्यक्ष, चीन सीमा के हालात पर की चर्चा

07/08/2020
अनुराग ठाकुर

आत्मनिर्भर भारत के साथ-साथ आत्मनिर्भर बिहार का निर्माण होगा : अनुराग

02/11/2020
CCTVs

योगी राज में ‘स्मार्ट मुखबिर’ ने तोड़ी अपराध की कमर

21/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version