• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी राज में ‘स्मार्ट मुखबिर’ ने तोड़ी अपराध की कमर

Writer D by Writer D
21/11/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CCTVs

CCTVs

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। वर्ष 2017 से पहले आपराधिक घटनाओं का खुलासा करने के लिए यूपी पुलिस (UP Police) पारंपरिक रूप से मुखबिरों पर ही निर्भर रहा करती थी। इससे पुलिस को घटनाओं का पर्दाफाश करने में ना सिर्फ काफी परेशानी होती थी, बल्कि कई बार तो वास्तविक मुजरिम तक पहुंचने में वर्षों लग जाया करते थे। उस दौर में घटित तमाम वारदातों का खुलासा पुलिस के लिए टेढ़ी खीर हुआ करता था। यही नहीं न जाने कितने मामले तो ऐसे भी हुए जिनमें बिना खुलासा हुए ही केस ठंडे बस्ते में डाल दिये जाते थे। वहीं अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही योगी सरकार ने यूपी पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग से जोड़ा। इसके लिए योगी सरकार ने यूपी पुलिस को सीसीटीवी (CCTV) से कनेक्ट करने पर जोर दिया। योगी सरकार की इस पहल के बाद यूपी पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग के तहत प्रदेश के 3,21,635 स्थानों पर 7,22,161 सीसीटीवी लगवाए।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत गोरखपुर जोन से हुई थी शुरुआत

यूपी के शहरों को सुविधायुक्त बनाने के साथ ही सुरक्षा के स्मार्ट प्रबंध भी योगी सरकार की प्राथमिकता में हैं। प्रदेश के शहरों को सुरक्षित बनाने के लिए जहां एक तरफ इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर (आईसीसीसी) के माध्यम से बहुस्तरीय निगरानी की जा रही है, वहीं अपराध पर लगाम लगाने के लिए यूपी पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग से जोड़ा गया। इसके तहत प्रदेश भर में यूपी पुलिस के माध्यम से सीसीटीवी लगाने के साथ इनकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अलावा प्रदेश के थानों को भी सीसीटीवी से जोड़ा गया ताकि प्रदेश की जनता को पारदर्शी न्याय मिल सके।

सीएम योगी (CM Yogi) की पहल पर यूपी पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) से खुद को कनेक्ट किया तो जघन्य अपराधों के खुलासे और अपरधियों की धरपकड़ में सीसीटीवी सारथी बन गये। यूपी पुलिस ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत गोरखुपर जोन से इसकी शुरुआत की। यहां पर विभिन्न स्थानों पर जनसहयोग से पुलिस ने 46,478 सीसीटीवी लगाए। इसके जरिये गाेरखुपर जोन से करीब सौ घटनाओं का खुलासा सीसीटीवी के जरिये हुआ। इनमें 16 डकैती/लूट, 5 हत्या, 4 अपहरण/फिरौती के लिए अपहरण, 3 बलात्कार/छेड़खानी, 34 चोरी/नकबजनी समेत 37 अन्य मामले शामिल हैं। इसके बाद यूपी पुलिस ने अभियान चलाकर मात्र पांच माह में प्रदेशभर में 2,48,116 स्थानों पर 6,28,283 सीसीटीवी लगाए गए।

स्मार्ट पुलिसिंग से पुलिस ने 1355 घटनाओं का किया राजफाश

अभियान के दौरान प्रदेश के सात कमिश्नरेट के 79,135 स्थानों पर 1,83,561 सीसीटीवी (CCTV) लगाए गए। इनमें सबसे ज्यादा प्रयागराज कमिश्नरेट के 29,188 स्थानों पर 56,920 सीसीटीवी लगाए गए, जबकि दूसरे नंबर पर गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के 11,523 स्थानों पर 31,244 सीसीटीवी (CCTV) लगाए गए। वहीं तीसरे नंबर पर कानपुर नगर कमिश्नरेट के 11,275 स्थानों पर 30746 सीसीटीवी लगाए गए। इसी तरह प्रदेश के आठ जोन के 1,68,981 स्थानों पर 4,44,722 सीसीटीवी लगाए गए। इन सीसीटीवी के जरिये यूपी पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग को अपनाते हुए प्रदेश में जघन्य अपराधाें के साथ अन्य 1355 मामलों का खुलासा किया है।

इनमें 209 डकैती/लूट, 82 हत्या, 46 अपहरण/फिरौती के लिए अपहरण, 32 बलात्कार/छेड़खानी, 574 चोरी/नकबजनी समेत 412 अन्य मामले शामिल हैं। इनमें गाजियाबाद कमिश्नरेट ने सबसे अधिक डकैती/लूट की 15, गौतमबुद्धनगर ने हत्या के 4 और चोरी/नकबजनी के 39 मामलों को खुलासा किया। इसी तरह आगरा जोन ने सबसे अधिक डकैती/लूट की 50, मेरठ ने हत्या के 18, आगरा ने अपहरण/फिरौती के 18, वाराणसी ने बलात्कार/छेड़खानी के 12, चोरी/नकबजनी के 179 और 70 अन्य मामलों को खुलासा किया।

Tags: up policeYogi News
Previous Post

‘एक करोड़ का जुर्माना लगा देंगे…’, सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव की पतंजलि को लगाई कड़ी फटकार

Next Post

आईएसआई एजेंट को एटीएस ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
ATS

आईएसआई एजेंट को एटीएस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

laxmi cotsyn limited

हैसियत से सौ गुना अधिक दिया लोन, CBI करेगी बैंक अधिकारियों की भूमिका की जांच

10/08/2021
रेप

बेटी की नाबालिग सहेली के साथ रेप, हुई गर्भवती, आरोपी पिता गिरफ्तार

19/10/2020
shashi tharoor

वैक्सीन पर सियासी बवाल, शशि थरूर का सवाल- ट्रायल पूरा नहीं तो इजाजत क्यों?

03/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version