• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर अखिलेश को बनाएंगे मुख्यमंत्री : ओमप्रकाश राजभर

Writer D by Writer D
24/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बलिया
0
Om Prakash Rajbhar
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। भागीदारी संकल्प मोर्चा में संयोजक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से हाथ मिला लेने के बाद भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के दावे कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हमारी पार्टी भाजपा को हटाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी।

27 अक्टूबर को मऊ के हलधरपुर में वंचित, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक महापंचायत की तैयारियों में जुटे सुभासपा के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हमारा मोर्चा 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। यह पूछने पर कि आपकी पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि यह जल्द ही तय हो जाएगा। जनता की जो चाहत है भाजपा हटाओ, उसके लिए काम हो रहा है। सीट का कोई झगड़ा नहीं है, हमें सरकार बनानी है। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।

राजभर ने चुनौती देते हुए कहा कि बलिया, मऊ, अम्बेडकर नगर, आजमगढ़, गाजीपुर, में भाजपा का कोई भी बता दे कि एक भी सीट जीत रहा है। कहा कि यही नहीं, गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन और विंध्याचल और बनारस मंडल में भी भाजपा का पत्ता साफ कर देंगे।

कांग्रेस शासन के जाने के बाद ही देश में अच्छे काम होना शुरू हुए : केशव प्रसाद

भाजपा के लोग कह रहे थे कि हमारी बदौलत ओमप्रकाश राजभर जीते हैं। अब हम बता रहे हैं कि हमारी बदौलत अखिलेश यादव जीतने जा रहे हैं और भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देंगे। खुद और अपने बेटों के चुनाव लड़ने को लेकर भी ओमप्रकाश टाल गए।

मऊ में मुख्तार अंसारी को समर्थन दिए जाने के सवाल पर कहा कि समय आएगा तो बताएंगे। 27 को वंचित, पिछड़े और अल्पसंख्यक महापंचायत के बाद सब साफ हो जाएगा कि कौन जीत रहा है। कहा कि अखिलेश यादव से गठबंधन का ट्वीट आते ही बलिया के भाजपाई डर गए हैं।

Tags: 24ghanteonline.combalia newsHindi Samacharomprakash rajbharup news
Previous Post

कांग्रेस शासन के जाने के बाद ही देश में अच्छे काम होना शुरू हुए : केशव प्रसाद

Next Post

आयकर विभाग का कारनामा, रिक्शा चालक को भेजा 3.43 करोड़ का नोटिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Litchi Ice Cream
Main Slider

गर्मियों में ट्राई करना चाहते है आइसक्रीम का नया फ्लेवर, तो ये है परफेक्ट ऑप्शन

22/05/2026
Ganga Dussehra
Main Slider

गंगा दशहरे पर करें जरूर करें ये खास उपाय, घर में बरसने लगेगा धन

22/05/2026
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Next Post
Income Tax Department

आयकर विभाग का कारनामा, रिक्शा चालक को भेजा 3.43 करोड़ का नोटिस

यह भी पढ़ें

Maa Lakshmi

मां लक्ष्मी के घर में प्रवेश से पहले मिलते हैं ये संकेत, आने वाला हैं अच्छा समय

15/12/2025
Chicken Keema Paratha

आज बनाएं चिकन कीमा पराठा, खाते ही मुंह से निकलेगा वाह

23/06/2024
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, कई की हालत गंभीर

01/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version