• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2025 तक उत्तराखण्ड को बनाएंगे देश का सर्वश्रेष्ठ राज्यः धामी

Writer D by Writer D
26/06/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Dhami

Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कि आपकी मेहनत एवं समर्पण भाव की वजह से भाजपा ने उत्तराखंड में पुनः सरकार बनाकर मिथक तोड़ने का कार्य किया है। वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का मेरा लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) रविवार को रुड़की स्थित नेहरु स्टेडियम में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी के सम्मान में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री धामी के उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत और राज्यसभा के लिए डॉ. कल्पना सैनी के स्वागत के लिए आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री धामी ने सांसद कल्पना सैनी को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि कल्पना सैनी इस दायित्व को भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी। उन्होंने कहाकि राज्यसभा में आपकी उपस्थिति से पूरे उत्तराखंड को आपके अनुभव का लाभ मिलेगा और सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड का जो संकल्प लेकर हम चल रहे हैं, उसको अपेक्षित बल मिलेगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार आपस में समन्वय बनाकर 2025 तक उत्तराखंड को हिन्दुस्तान का सर्वश्रेष्ठ एवं आदर्श राज्य बनाएंगे। अपने देश, अपनी मातृभूमि की सेवा कर हम एकात्म मानववाद के दर्शन को सार्थक कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह परंपरा और यह सिद्धांत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर आज तक अनवरत चली आ रही है।

सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, जल्द निस्तारण के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विभिन्न क्षेत्रों की कार्यशैली में बदलाव आया है। आज प्रत्येक योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हो रही हैं एवं प्रत्येक वर्ग के ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार पहुंचे इसके लिए कई कार्य किए गए हैं।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश मख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने भी संबोधित किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, खिलेन्द्र चौधरी, आदेश सैनी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm dhamidehradun newsNational newsrurkee newsUttarakhand News
Previous Post

ये चुनाव नहीं था, न ही इसे….., सपा की करारी हार पर भड़के आजम खान

Next Post

उपभोक्ताओं से ऊर्जा विभाग को 1400 करोड़ रुपये के बकाये राजस्व की प्राप्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Rahul Gandhi
राजनीति

‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन को राहुल गांधी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- संविधान बचाना कांग्रेस का लक्ष्य

12/04/2026
cm dhami
Main Slider

हल्द्वानी में सीएम धामी का संदेश: नशे को ‘ना’, जीवन को ‘हाँ’

12/04/2026
CM Nayab Saini
Main Slider

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
CM Yogi
Main Slider

टाइम्स सम्मान-2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी

11/04/2026
Next Post
ak sharma

उपभोक्ताओं से ऊर्जा विभाग को 1400 करोड़ रुपये के बकाये राजस्व की प्राप्ति

यह भी पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने सांझा किया विडियो, मिस वर्ल्ड बनने पर माँ ने कही थी ये बात

27/10/2020
BJP

‘बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले…’, BJP में वापसी करने पहुंचे बागी नेता पार्टी मुख्यालय से बैरंग लौटे

27/03/2024
Lok Sabha

लखनऊ का निकला संसद में अराजकता फैलाने वाला युवक, करता है ये काम

13/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version