• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी आदित्यनाथ ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत से की मुलाकात

Writer D by Writer D
19/03/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) गोरखपुर प्रवास पर हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने उनसे मुलाकात की। माधव धाम में हुई यह मुलाकात लगभग आधे घंटे तक चली।

बता दें 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। ऐसे में संघ प्रमुख और योगी आदित्यनाथ की मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

संघ प्रमुख शनिवार की शाम 4 बजे माधव भवन पहुंचे। योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर से निर्धारित समय 7 बजे माधव भवन पहुंच गए। उन्होंने तकरीबन 30 मिनट तक संघ प्रमुख से बातचीत की। उन्होंने संघ प्रमुख को होली के पावन त्योहार की शुभकामना भी दी। 07:40 बजे माधव भवन से योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान कर गए। संघ प्रमुख गोरखपुर से मंगलवार को प्रस्थान करेंगे।

भगवान नृसिंह की आरती उतार योगी ने जमकर खेली होली

20 और 21 मार्च को मोहन भागवत संघ की संगठन श्रेणी और जागरण श्रेणी की बैठक लेंगे। इसमें प्रान्त कार्यकारिणी शामिल होगी। यह बैठकें माधव भवन में होंगी। सरसंघचालक गोरक्ष प्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक में उनके कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

संघ प्रमुख डॉ भागवत अंतिम दिन 22 मार्च को सायं काल गुरु गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में संघ एवं विचार परिवार के कार्यकर्ताओं के परिवार के साथ कुटुंब प्रबोधन के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मंगलवार की शाम 05 बजे गुरु गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरखपुर महानगर इसका आयोजन करेगा।

संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले सीएम योगी, बंद कमरे में हुई अहम बैठक

प्रान्त प्रचारक सुभाष जी के निर्देशन में प्रान्त सह व्यवस्था प्रमुख हरे कृष्ण सिंह, विभाग कार्यवाह आत्मा सिंह एवं भाग बौद्धिक प्रमुख संकर्षण जी के नेतृत्व में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी में लगे हैं।

Tags: gorakhpur newsMohan Bhagwatup newsYogi Adityanath
Previous Post

भारती ने कराया फोटोशूट वायरल, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Next Post

योगी के रंग में रंग गया पूरा शहर

Writer D

Writer D

Related Posts

Sex Racket
Main Slider

रामनगरी हुई शर्मसार! गेस्ट हाउस में देह व्यापार, 11 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार

20/09/2025
Daroga
उत्तर प्रदेश

दरोगा की दबंगई! दुर्गा पंडाल के समिति अध्यक्ष को जड़े थप्पड़, दी गालियां

20/09/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नियमित बिल भरने वाले उपभोक्ताओं को बिल्कुल भी ना हो परेशानी: ऊर्जा मंत्री

20/09/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पंडित दीन दयाल जी के मंत्र में असंभव को संभव बनाने की शक्ति : योगी आदित्यनाथ

19/09/2025
CM Yogi reviews preparations for UPITS
Main Slider

प्रदेश की समृद्ध परंपरा, हुनर और उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करेगा यूपीआईटीएस 2025: सीएम योगी

19/09/2025
Next Post

योगी के रंग में रंग गया पूरा शहर

यह भी पढ़ें

bada mangal

इस विधि से करें हनुमान जी की पूजा, मिलेगा बजरंगबली आशीर्वाद

10/09/2023
Bihar Teacher

प्रिंसिपल और टीजीटी-पीजीटी शिक्षकों की बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

27/03/2021
DGAFMS

ग्रेजुएट वाले फटाफट यहां करें अप्लाई, मिलेगी लाखों में सैलरी

23/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version