• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगवान नृसिंह की आरती उतार योगी ने जमकर खेली होली

Writer D by Writer D
19/03/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर।  कार्यवाहक मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (Yogi) ने कहा कि होली (Holi) जैसे पर्व की परंपरा हमें अतीत से जोड़ती है। समाज में जिस प्रकार होलिका या हिरण्यकश्यप किसी न किसी रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं, उसी प्रकार भक्त प्रहलाद और भगवान नृसिंह (Lord Narsingh) भी बुराई पर अच्छाई के प्रतीक रूप में रहते हैं। होली जैसे पर्व हमें अच्छे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।  रंगों का यह पर्व समतामूलक समाज का प्रतिबिंब है।

कार्यवाहक सीएम योगी रविवार को होली के पावन पर्व पर घण्टाघर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, श्री होलिकोत्सव समिति की ओर से निकलने वाली रंग भरी शोभायात्रा के अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। सभी नागरिकों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का पर्व हमारी हजारों साल की विरासत की पहचान है।

भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए योगी, फूल बरसाकर लोगों के साथ खेली होली

यह इस बात के लिए प्रेरित करता है कि चुनौती कितनी भी कठिन हो, हमें सामूहिकता के भाव से अहर्निश प्रयास करना चाहिए। यदि हम ऐसा कर सकें तो विजयश्री अवश्य मिलती है। हमें सदैव सात्विक एवं सकारात्मक भाव से चुनौतीपूर्ण मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनौतीपूर्ण चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आप सभी विजयी हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रंगों के महापर्व के पूर्व हाल में सम्पन्न लोकतंत्र के महापर्व में जनता ने राष्ट्रवाद, सुशासन एवं विकास को चुना है। यूपी के परिणाम से अन्याय, अत्याचार, अराजकता और अव्यवस्था के खिलाफ लड़ने की इच्छा रखने वाले हरेक व्यक्ति के मन में उत्साह व उमंग है।

भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में विजय जुलूस सा दिखेगा नजारा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उल्लास का पर्व होली गोरखपुर के लिए और भी महत्वपूर्ण है। आजादी के बाद पहली बार जनपद की सभी 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा को जीत दिलाकर जनता ने राष्ट्रवाद की मुहर लगा दी है। सुशासन को समर्पित अभियान में मंडल की 28 में से 27 सीटें भाजपा को दिलाकर लोगों ने हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।

कोरोना संकटकाल में महामारी के साथ गरीबों को भुखमरी से बचाने के लिए केंद्र व यूपी सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने लोगों को बीमारी से बचाने के साथ उनकी जीविका को भी बचाया। उन्होंने कहा कि देश में 80 करोड़ तथा प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त डबल राशन दिया गया। ऐसा करके सरकार ने कोई उपकार नहीं किया बल्कि अपने दायित्व का निर्वहन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी आस्था बहुत मजबूत है हमें पर्वों की श्रेष्ठ परंपराओं को सदैव बनाए रखना होगा होली में कहीं भी फूहड़ ता या अराजकता को स्थान नहीं मिलना चाहिए हमें जोश में होश नहीं खोना है, शालीनता से त्यौहार मनाना है उन्होंने कहा कि जो लोग किन्ही कारणों से रंग नहीं खेलना चाहते हैं , उन पर जबरन रंग न डालें।

लोगों को होली की बधाई देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान विष्णु की विधि विधान से आरती उतारी। उन्हें नारियल, गुझिया के साथ रंग, अबीर, गुलाल अर्पित किया। भगवान नरसिंह की पूजा करने के बाद योगी पूरी तरह होलीयाना मूड में आ गए। उन्होंने लोगों के ऊपर जमकर रंग, अबीर, गुलाल व गुलाब की पंखुड़ियां उड़ाईं। देखते ही देखते योगी समेत समूचा जनमानस रंगों में सराबोर हो गया। इस दौरान योगी-योगी और जय श्रीराम के नारों के बीच उत्सवी उल्लास आसमान पर था। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के निवर्तमान कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक डॉ पृथ्वीराज सिंह, प्रांत सह संघचालक डॉ महेंद्र अग्रवाल, प्रांत प्रचारक सुभाष जी, क्षेत्र प्रचारक अनिल जी, ओम जालान, श्री होलिकोत्सव समिति के डॉ अरुण प्रकाश मल्ल, मनोज जालान, वाराणसी से आए सतुआ बाबा, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास आदि भी मौजूद रहे।

Tags: bhagwan narsingh shobhayatraGorakhpur Hindi Samachargorakhpur newsGorakhpur News in Hindiholi 2022Latest Gorakhpur News in HindiYogi Adityanath
Previous Post

यूपी में कम हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 35 नए मामले

Next Post

होली पर हादसों ने छीनी 56 जिंदगियां

Writer D

Writer D

Related Posts

The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, 16 जिलों में तीन महीनों में सभी प्रसव स्वास्थ्य संस्थानों में

20/07/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिना भेदभाव सभी जिलों में निर्धारित शेड्यूल से अधिक की जा रही विद्युत आपूर्ति

20/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आगामी पेराई सत्र से पहले एके शर्मा ने चीनी मिल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

20/07/2026
Next Post
Road Accident

होली पर हादसों ने छीनी 56 जिंदगियां

यह भी पढ़ें

pathankot

पठानकोट में सैन्य क्षेत्र में मिली 100 मीटर लंबी सुरंग, पुलिस जांच में जुटी

03/01/2021
radhe maa

बिग बॉस-14 में राधे मां को मिल रही इतनी मोटी फीस

02/10/2020
Parkash Singh Badal

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर यूपी में दो दिन का राजकीय शोक

26/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version