• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार के पास नहीं बची है मानवीय संवेदना: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
26/12/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर मानवीय संवेदनाओं को ताक में रखने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सरकार दिखावे के बड़े-बड़े आयोजनों की चकाचौंध से जनता को सिर्फ गुमराह करने की कुचेष्टा कर रही है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार में जरा भी मानवीय संवेदना शेष नहीं रह गई है। ठंड का प्रकोप चल रहा है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ है, दिल और सांस के मरीजों की कतारें लगी है। शासन-प्रशासन की ओर से न तो रैन बसेरा स्थापित हैं और न ही ठंड से ठिठुरते बच्चों के लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था हुई है। सरकार दिखावे के बड़े-बड़े आयोजनों की चकाचौंध से जनता को सिर्फ गुमराह करने की कुचेष्टा कर रही है।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हैं, लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। रामपुर के अस्पताल में मरीजों के इलाज के नाम पर मजाक हो रहा है। वहां मरीजों के ऊपर चूहें दौड़ रहे हैं। अस्पतालों में सांस और दिल के मरीजों को पर्याप्त दवा तथा इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है। कई अस्पतालों में तो इनके विशेषज्ञ डाक्टर भी नहीं है।

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में स्कूली बच्चों को भीषण ठंड में स्वेटर तक भी नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसी ठंड में बिना स्वेटर परिषदीय विद्यालयों के बच्चे स्कूल जाने को मजबूर है। विज्ञापनों पर करोड़ो रूपये खर्च करने वाली भाजपा सरकार बच्चों को समय से गर्म कपड़े तक मुहैया नहीं करा पा रही है। यही नहीं बच्चों को मिलने वाली ड्रेस, जूता-मोजा और स्वेटर की गुणवत्ता में भी धांधली की शिकायतें मिल रही है। भ्रष्टाचार में लिप्त भाजपा सरकार गरीबों के साथ अन्याय कर रही है। उनका हक और सम्मान छीन रही है।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार में बड़े-बड़े चिकित्सा संस्थानों में डॉक्टरों तथा पैरा मेडिकल स्टाफ के अभाव में मरीज तड़प-तड़प कर मर रहे है। उन्हें समय से दवा, इलाज और जांच की सुविधा नहीं मिल रही है। डॉक्टर मरीजों को इधर उधर रिफर कर रहे है जिससे मरीजों की जान जा रही है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

मिशन रोजगार: आकांक्षी नगर योजना के अंतर्गत सीएम अर्बन फेलो बनने का एक और मौका

Next Post

पालिका चेयरमैन पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Suntan
Main Slider

सन टैन से हैं परेशान, तो इन उपायों से करें इस समस्या को दूर

10/11/2025
crop top
Main Slider

इस टॉप को पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान

10/11/2025
Vande Bharat Express
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत से घटीं दूरियां, बढ़ा उत्तर प्रदेश का जुड़ाव

09/11/2025
Viksit UP
उत्तर प्रदेश

समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047-समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान

09/11/2025
MoU signed for acquisition of Naini Saini Airport, Pithoragarh
राजनीति

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में नैनी सैनी हवाई अड्डे, पिथौरागढ़ के अधिग्रहण हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर

09/11/2025
Next Post
Murder

पालिका चेयरमैन पर हत्या का मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें

Atiq Ahmed

सजा मिलने के बाद साबरमती जेल शिफ्ट किया जाएगा अतीक अहमद

28/03/2023
बकरे की कुर्बानी

जानें क्यों दी जाती है बकरे की कुर्बानी?

30/07/2020
mehul choksi

भगोड़े मेहुल चोकसी को वापस लाने की तैयारी, भारत ने जेट विमान से भेजे दस्तावेज

30/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version