• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खोखली उपलब्धियों का ढिंढोरा पीट रही है योगी सरकार : अखिलेश यादव

Desk by Desk
05/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद योगी सरकार कोई अपेक्षित परिणाम नहीं दे सकी है, फिर भी अपनी खोखली उपलब्धियों का ढिंढोरा पीट रही है। ढिंढोरची सरकार इसे ही कहते हैं।

श्री यादव ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में रोजगार जगह-जगह बिखरा हुआ है। रेत से तेल निकालने की कहावत पूरी तरह चरितार्थ हो रही है। जब लॉकडाउन के हालात थे, रोजगार बंदिशों का शिकार था। फैक्ट्रियों में छंटनी हो रही थी और लोग अपनी जान बचाने को सिर पर गठरी लादे, मासूम बच्चों और गर्भवती महिलाओं के साथ पैदल रिक्शा, ठेलिया, साइकिल या किसी भी साधन से लोग पलायन कर रहे थे। तब भी आपदा में अवसर का खूब बहाना चला। अभी हालात पूरी तरह ठीक नहीं हुए तब भी 1.9 करोड़ रोजगार के सृजन के हवा-हवाई दावे किए जा रहे हैं। लोकतंत्र में निर्लज्जता की यह पराकाष्ठा है।

विदेश की नौकरी छोड़ लौटे और अब लोगों के जीवन में भी घोल रहे मिठास

उन्होंने कहा कि सरकार के आंकड़ों पर ही विश्वास किया जाए तो शैक्षिक संस्थाओं, मेडिकल संस्थानों और सरकारी विभागों में लाखों पद रिक्त हैं। नौकरियों में भर्ती पर विवाद थमते नहीं। परीक्षाएं शुरू होने से पहले पेपर लीक हो जाते है और परीक्षाओं के बाद आदालतों में मामले चले जाते हैं। गरीबों, किसानों के बेटे भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। पढ़े लिखे नौजवानों के लिए नो वैकेंसी के सूचना पट्ट लग जाते हैं।

भाजपा सरकार जनता को और खासकर नौजवानों को ठगने के लिए बड़े-बड़े विज्ञापनों पर सत्ता का धन खर्च कर अपनी नाकामयाबियां छुपाने का काम कर रही है, कौन सी फैक्ट्री या उद्योग लगाया, कहां विकास हुआ? जिससे रोजगार मिलने लगा है।

राजस्थान सरकार गिराने के लिए कांग्रेस विधायकों से मिले अमित शाह: अशोक गहलोत

सरकारी तौर पर निवेशकों के लिए सहूलियतों का पिटारा खोल दिया गया है लेकिन यह पिटारा खाली का खाली ही दिखता है। निवेशक सम्मेलनों पर खूब खर्च हुआ, अतिथि सत्कार भव्य ढंग से हुआ लेकिन जो एमओयू हुए उनको धरती पर उतरते लोगों ने नहीं देखा। उत्तर प्रदेश में फिल्मसिटी भी स्वयं मनोरंजन की वस्तु बन गई है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की कलाकारी का परिणाम राज्य की जनता भुगत रही है मगर उसके सब्र का बांध टूट रहा है। जनता को सिर्फ सन 2022 का इंतजार है। जब वह भाजपा नेताओं से उनके वादों का हिसाब लेगी। नौजवान तब अपने गुस्से का इज़हार साइकिल वाला बटन दबाकर करेंगे।

 

Tags: 24ghanteonline24ghanteonline.comachievementsakhilesh yadavCoronavirusCOVID-19Indialatest newsNational newsUttar PradeshYogi AdityanathYogi Governmentअखिलेश यादवउत्तर प्रदेशकोरोना वायरसताजा समाचारपीएम मोदीबीजेपीभाजपायोगी आदित्यनाथयोगी सरकारलखनऊहिंदी समाचार
Previous Post

ट्रेन के मुकाबले प्लेन में सफर करने वाले हवाई यात्रियों की संख्या हुआ ईजाफा

Next Post

कोरोना के खिलाफ लगातार सतर्कता बरतने की जरूरत : सीएम योगी

Desk

Desk

Related Posts

Bedroom
Main Slider

ऐसे सजाये अपना बेडरूम, पूरे दिन की थकान होगी उड़न छू

15/02/2026
खाना-खजाना

महाशिवरात्रि पर खाएं चटपटी व्रत के आटे की टिक्की, देखें रेसिपी

15/02/2026
Mahashivratri
Main Slider

भोले बाबा को बेहद प्रिय हैं ये चीजें, महाशिवरात्रि पर लगाएं इनका भोग

15/02/2026
Shivling
धर्म

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते समय इन बातों का रखें ध्यान

15/02/2026
Potato Tuk Chaat
खाना-खजाना

महाशिवरात्रि के व्रत में बनाएं चटपटी चाट, रोज होगी बनाने की डिमांड

15/02/2026
Next Post
कोरोना के खिलाफ सतर्कता Vigilance against Corona

कोरोना के खिलाफ लगातार सतर्कता बरतने की जरूरत : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

15 अप्रैल राशिफल : इन 3 राशियों के लिए शुक्रवार का दिन रहेगा शुभ

15/04/2022
mehul choksi

भगोड़े मेहुल चोकसी को वापस लाने की तैयारी, भारत ने जेट विमान से भेजे दस्तावेज

30/05/2021
Siddharthnath

किसान को किसान रहने दो, इन्हे जाति धर्म के नाम पर मत बांटो : सिद्धार्थनाथ

07/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version