• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रमिकों की दुर्घटना में मृत्यु अथवा दिव्यांगता पर दो लाख का बीमा देगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
02/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेश के सभी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने लिए दो योजनाओं की घोषणा की। इन घोषणाओं में श्रमिकों की किसी दुर्घटना में मृत्यु अथवा किसी प्रकार के अंग-भंग होने या दिव्यांगता आने पर 02 लाख रुपए का सुरक्षा बीमा कवर तथा 05 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर शामिल हैं।

श्री योगी ने अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक संगठनो से वर्चुअल संवाद करते हुये कहा कि श्रमिक राष्ट्र निर्माण की नींव हैं। कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के तहत निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था आगामी 05 मई से प्रारम्भ की जा रही है। पिछले वर्ष कोविड के दौरान निःशुल्क खाद्यान्न व भरण-पोषण भत्ते से श्रमिक लाभान्वित हुए थे। 54 लाख श्रमिकों भरण-पोषण भत्ता प्रदान किया गया था। 40 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को रोजगार तथा अन्य सुविधाएं प्रदान की गई थीं।

देश के नवनिर्माण में अपना सक्रिय योगदान करें श्रमिक : योगी

उन्होने कहा कि श्रमिकों के लिए उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग का गठन किया गया, जो श्रमिकों के हितों को संरक्षित करने और उन्हें रोजगार प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसके अलावा, श्रमिकों के हित लाभ के लिए निरन्तर योजनाएं संचालित की जा रही हैं। श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह के लिये उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित ‘कन्या विवाह सहायता योजना’ के तहत उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है।

इसी प्रकार, पंजीकृत श्रमिकों व अनाथ बच्चों के लिए प्रदेश के 18 मण्डलों में ‘अटल आवासीय विद्यालय’ खोले जा रहे हैं, जिनमें उन्हें अत्याधुनिक शिक्षा और निःशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बच्चे आज विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में स्थान प्राप्त कर रहे हैं। उन्हें ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ के अन्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध है।

मरीजों के परिजनों को ऑक्सीजन सिलेण्डर भरवाने से रोका न जाए : योगी

श्री योगी ने कहा कि साप्ताहिक कोरोना कफ्र्यू के दौरान आवश्यक सेवाएं व गतिविधियां बाधित न हों, इनकी पूरी व्यवस्था की गई है। इस दौरान औद्योगिक संस्थानों व इकाइयों संचालित रहेेंगी। वहां पर कोविड हेल्प डेस्क की व्यवस्थाएं हैं। ऐसी व्यवस्थाएं बनायी गई हैं कि श्रमिकों व कामगारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उनके आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए कार्य स्थलों पर श्रमिकों को सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनिंग, पल्स ऑक्सीमीटर आदि की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags: YOGIYogi News
Previous Post

योगी की पुलिस बनी मसीहा, 18 घंटों से पड़े शव को दिया कंधा, कराया अंतिम संस्कार

Next Post

आजम खान के साथ उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी हुए कोरोना पॉज़िटिव

Writer D

Writer D

Related Posts

sensitive skin
Main Slider

सेंसिटिव स्किन पर न लगाएं ये चीजें, डैमेज हो सकती है त्वचा

30/05/2026
Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
Next Post
Azam khan

आजम खान के साथ उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी हुए कोरोना पॉज़िटिव

यह भी पढ़ें

Airtel

Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब इस प्लान में मिलेंगे इतने बेनीफिट्स

12/07/2022
वसुंधरा राजे Vasundhara Raje

भाजपा एक परिवार है, पार्टी में फूट की खबरें वेबुनियाद : वसुंधरा राजे

13/08/2020
Governor Gurmeet

राज्यपाल ने गृह मंत्री और राजमार्ग मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

11/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version