• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

 जेपी नड्डा के साथ आज भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करेंगे योगी

Writer D by Writer D
10/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को रानीडीहा, खोराबार में आयोजित होने वाले गरीब कल्याण मेला की तैयारियों का जायजा लिया। यह मेला शुक्रवार को सुबह 11 बजे से भाजपा के नए क्षेत्रीय कार्यालय भवन के सामने आयोजित होगा।

इसके पूर्व भाजपा के नए क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व सीएम योगी करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहेंगे।

गुरुवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल उद्घाटित होने वाले भाजपा के नए क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के उद्घाटन को लेकर हुई तैयारियों के साथ ही उन्होंने यहां कार्यालय भवन के सामने मैदान में लगने गरीब कल्याण मेला को लेकर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सीएम योगी ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं शानदार 8 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर किया जा रहा।

अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों का उत्थान एवं सभी पात्रों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना पीएम मोदी की प्राथमिकता रही है, इसलिए यहां आयोजित होने वाले मेला में किसी भी लाभार्थी को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर हो सख्ती: योगी

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को आयोजित होने वाले गरीब कल्याण मेला में गोरखपुर समेत आसपास के जिलों से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की 13 योजनाओं के लाभार्थी शामिल होंगे। निरीक्षण के दौरान सीएम योगी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।

गोरखपुर के क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण भौतिक होगा। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी की मौजूदगी में बागपत, अलीगढ़, रायबरेली, जौनपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर समेत कुल सात कार्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।

Tags: cm yogigorakhpur news
Previous Post

धारदार हथियार से किशोर की हत्या, बीच सड़क पर मिला शव

Next Post

दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, दो किलो 400 ग्राम गांजा बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आपदा में हर अन्नदाता किसान के साथ खड़ी है प्रदेश सरकारः सीएम योगी

21/10/2025
CM Yogi
Main Slider

पुलिसकर्मियों का बलिदान प्रदेश और देश की अमूल्य पूंजी: मुख्यमंत्री

21/10/2025
Premananda Maharaj
Main Slider

प्रेमानंद महाराज ने अपने शिष्यों संग मनाई दिवाली, आतिशबाजी देख हुए खुश

21/10/2025
Mohammad Kalamuddin
Main Slider

बिहार चुनाव: ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी की नामांकन के बाद गिरफ्तारी से गरमाई सियासत

21/10/2025
Diwali
उत्तर प्रदेश

दीपावली केवल वाह्य प्रकाश का ही नहीं, बल्कि आत्मिक समृद्धि का भी पर्व है

21/10/2025
Next Post
Arrested

दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, दो किलो 400 ग्राम गांजा बरामद

यह भी पढ़ें

NEET PG admit card

NEET PG के एडमिट कार्ड जारी, इस वेबसाइट से करें डाउनलोड

14/04/2021
Azam Khan

आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, सपा नेता को देना होगा वॉयस सैंपल

28/07/2023

CM योगी ने हेमवती बहुगुणा की जयंती पर उनको किया नमन, बोले- बेहद दूरदर्शी नेता थे

25/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version