• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देवरिया में बोले योगी: पर्चा लीक कराने वालों पर गैंगस्टर के तहत होगी कार्रवाई

Writer D by Writer D
28/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, देवरिया
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया जिले के भाटपाररानी क्षेत्र के रघुराज प्रताप सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में मूर्ति लोकार्पण एवं विकास योजनाओं के शिलान्यास के दौरान रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टीईटी का पर्चा लीक कराने वालों के घर पर बुलडोजर चलेगा। चाहे वह कोई भी क्यों न हो। सभी लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। अब तक 23 लोग पकड़े गए हैं। जो फरार हैं उन्हें भी गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि टीईटी की परीक्षा एक माह के भीतर कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी जिला प्रशासन को निर्देश जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखा कर रोडवेज की बसों में यात्रा कर सकते हैं। रोडवेज को इसका निर्देश दे दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने माफिया का जिक्र करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में ये सरपस्त हुआ करते थे। आज इनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है तो कुछ लोगों को बुरा लग रहा है। उन्होंने कहा कि ये और इनके सरपस्त भस्मासुर हैं। आप इन्हें प्रश्रय न दें।

सीएम योगी ने संत रविदास मंदिर में टेका मत्था, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवरिया और कुशीनगर चीनी का कटोरा हुआ करता था। सपा-बसपा की सरकार ने 21 चीनी मिलों को बेच दिया। मैंने जिला प्रशासन से जमीन उपलब्ध कराने को कहा है। जमीन मिलते ही देवरिया में एक चीनी मिल लगेगी।

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की सरकार में आए दिन दंगे होते थे। सपा के पांच वर्ष के शासन में अकेले देवरिया में तीन दंगे हुए। दुर्गा पूजा में लार में दंगा हो जाता था। त्योहार पर भाटपाररानी में तनाव हो जाता, भटनी में घर फूंक दिए जाते थे। एक जगह तो दंगाई थानों के असलहे ही लूट ले गए थे। तब सरकार पीड़ितों की जगह दंगाइयों के साथ खड़ी होती थी। पर अब ऐसा नहीं होता। पिछले साढ़े चार साल में कहीं दंगा नहीं हुआ है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार आज सबका विकास कर रही है। उन्होंने कोरोना काल में किए गए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि अब तक 15.84 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है। यह सभी के सहयोग से ही संभव हो सका। उन्होंने सभी से टीका लगवाने की अपील की। अंत में भाटपाररानी में 2022 में कमल खिलाने की अपील करते हुए कहा कि इस बार 2017 की चूक ब्याज समेत चुकाएं। किसी के झासे में न आएं।

Tags: cm yogiDeoria NewsYogi News
Previous Post

देश को आशा है केन्द्र सरकार अपने वादों को भूलेगी नहीं : मायावती

Next Post

सपा सरकार में वसूली के लिए झोला लेकर निकलत थे लोग : स्वतंत्रदेव

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव

03/03/2026
160 schoolgirls killed in US-Israeli attack
Main Slider

मातम में डूबा ईरान: एक साथ उठीं 160 मासूमों की अर्थियां, स्कूल हमले ने हिला दी दुनिया

03/03/2026
Manisha Rawat
उत्तर प्रदेश

डबल इंजन सरकार ने बनाया मनीषा रावत को चॉकलेट निर्माता

03/03/2026
Liquor shops
Main Slider

जाम छलकाने वालों की खुशखबरी, अब होली के दिन खुली रहेंगी शराब की दुकानें

03/03/2026
Next Post

सपा सरकार में वसूली के लिए झोला लेकर निकलत थे लोग : स्वतंत्रदेव

यह भी पढ़ें

Chhath Puja

छठ पूजा में ठेकुआ के साथ बनती हैं ये चार ट्रेडिशनल रेसिपी

11/11/2021
mukhtar ansari

अंसारी ने पेशी में कोर्ट से करी मांग, बोला- जेल में चाहिए कूलर, कुर्सी…

13/04/2021
rakhi sawant

इस एक्ट्रेस के घर में दरवाजा तोड़कर घुसा शख्स, ड्रामा क्वीन ने यूं चखाया मजा

14/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version