• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सदन में योगी की दहाड़, ट्विटर पर टॉप ट्रेंड हुए एक साथ तीन-तीन हैशटैग

Writer D by Writer D
25/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। ’माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा’… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को जैसे ही यूपी के सदन में इस वाक्य को पूरी दृढ़ता से रखा… देशभर के योगी समर्थकों में उत्साह का संचार हो गया। इसके बाद ट्विटर पर माफिया के खिलाफ सीएम के अभियान को सपोर्ट करने वाले एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन हैशटैग एक साथ टॉप ट्रेंड में शामिल हो गये।

मशहूर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के समर्थन में यूजर्स की गर्जना माफिया के खिलाफ गूंजने लगी। इस दौरान रिकॉर्डतोड़ 100 करोड़ (एक अरब) बार से भी ज्यादा बार माफिया के खिलाफ योगी की दहाड़ से पूरा सोशल मीडिया हिल गया। ऐसा पहली बार हुआ है जब योगी के किसी वक्तव्य ने सोशल मीडिया साइट पर सौ करोड़ से ज्यादा बार ट्रेंड किया हो।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) के सदन में दिये भाषण के बाद विभिन्न सोशल मीडिया साइट पर मानो योगी आदित्यनाथ के समर्थन में भूचाल आ गया। देखते देखते एक साथ ’योगी मीन्स गवर्नेंस’, ’योगी आदित्यनाथ’ और ’योगी सर्जिकल स्ट्राइक’ हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। इस दौरान जहां 33 करोड़ से ज्यादा बार #YogiAdiyanath ट्रेंड करता रहा, जबकि रिकॉर्डतोड़ 65 करोड़ से अधिक बार #YogiMeansGovernance हैशटैग टॉप ट्रेंड में बना रहा। इसके अलावा #Yogi_Surgical_Strike के समर्थन में देर रात तक ट्विटर पर यूजर्स अपने भावों को प्रकट करते रहे।

प्रयागराज में शुक्रवार को राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद विरोधी दलों की ओर से सरकार को घेरने की कोशिश हुई। माफिया अतीक अहमद और उनके गुर्गों को उमेश पाल की हत्या का आरोपी बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को सदन में खुद मोर्चा संभालते हुए प्रदेश में माफियावाद के लिए विपक्षी खासकर समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया।

‘माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा’, विधानसभा में गरजे सीएम योगी

योगी (CM Yogi) ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकाल में न सिर्फ माफिया का महिमामंडल किया, बल्कि उनके गले में फूलों की माला पहनाई। उन्होंने कहा कि प्रयागराज की घटना में शामिल माफिया अतीक अहमद सपा की सरपरस्ती में ही कभी एमएलए और कभी एमपी बनकर सत्ता का सुख भोगता रहा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी को इस बारे में कुछ भी बोलने का नैतिक हक नहीं है।

मुख्यमंत्री ने सदन के पटल पर ये आश्वस्त भी किया किया कि प्रयागराज में हुई घटना के लिए कठोर एक्शन लिया जाएगा और माफिया को मिट्टी में मिलाने की कार्रवाई में सरकार बिल्कुल भी पीछे नहीं रहेगी।

Tags: cm yogiLucknow Newsyogi on twitter
Previous Post

KV की शिक्षक भर्ती एग्जाम में STF ने किया सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, 21 गिरफ्तार

Next Post

धामी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ किया संवाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
cm dhami
Main Slider

हल्द्वानी में सीएम धामी का संदेश: नशे को ‘ना’, जीवन को ‘हाँ’

12/04/2026
PM Shram Yogi Maandhan Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में तेज रफ्तार, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड

11/04/2026
CM Nayab Saini
Main Slider

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पापी पाकिस्तान और टुकड़ों में बंटने वाला है, इंतजार करिए: सीएम योगी

11/04/2026
Next Post
CM Dhami

धामी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ किया संवाद

यह भी पढ़ें

CM Yogi

गोसेवा में रमे सीएम योगी, गोवंश को खिलाया गुड़-रोटी

03/03/2026
Chaitra Navratri

चैत्र नवरात्रि में राशिनुसार लगाएं मां अंबे को भोग, बनी रहेगी माता की कृपा

21/03/2023
महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि

पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलने से थर्ड जेण्डरों को मिली एक नई जिंदगी : गिरि

23/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version