• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा’, विधानसभा में गरजे सीएम योगी

Writer D by Writer D
25/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में माफियाराज का अंत करने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा से पहले प्रयागराज की घटना पर दुख जताया और आश्वासन दिया कि प्रदेश में किसी भी माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार माफिया को मिट्टी में मिला देगी।

माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे… pic.twitter.com/GgrXXRa5li

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 25, 2023

सपा को दिखाया आइना

शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेते हुए सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि प्रयागराज की घटना दुखद है, सरकार ने उसका संज्ञान लिया है। जीरो टॉलरेंस की नीति के परिणाम बहुत जल्द सामने आएंगे, इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने विपक्षी दल सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर ये अपराधी पाले किसके द्वारा गये हैं। जिस माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, क्या ये सच नहीं है कि सपा ने उसे सांसद बनाया था। आप सारे अपराधियों को पालेंगे, उनका माल्यार्पण करेंगे, उसके बाद तमाशा बनाते हैं आप लोग। उन्हें गले का हार बनाएंगे फिर दोषारोपण करेंगे।

UP | Government is working on the incident of Prayagraj on the basis of zero-tolerance policy. But the criminal who was involved in the incident, was he not nurtured by Samajwadi Party? Was he not made MP by SP. We’ll not spare these mafias: UP CM Yogi Adityanath in Vidhan Sabha pic.twitter.com/Ng6Llt1Uej

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 25, 2023

माफिया को पोषित करती है सपा

माफिया अतीक अहमद का नाम लिए बगैर सीएम ने कहा कि वह सपा के द्वारा पोषित माफिया है और उसकी कमर तोड़ने का काम हमारी सरकार ने किया है। इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। जितने माफिया हैं उन्हें मिट्टी मिलाने का काम करेंगे। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव को आड़े हाथ लेते हुए सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि आपको बहाना चाहिए था। ये पेशेवर माफिया और अपराधियों के सरपरस्त हैं और ये लगातार यही करते रहे हैं। इनके रग-रग में अपराध भरा रहा है। अपराध के अलावा कुछ सीखा नहीं है। पूरा प्रदेश इस बात को जानता है। आज सफाई देने आए हैं।

राजू पाल हत्याकांड के मुख्य और इकलौते गवाह की हत्या, अतीक अहमद पर आरोप

चोरी भी करेंगे और सीनाजोरी भी, ये नहीं चलेगा

सीएम योगी (CM Yogi)  ने आगे कहा कि जिस माफिया ने गुरुवार को ये कृत्य किया है वह माफिया इस वक्त यूपी से बाहर है। वह सपा के सहयोग से ही बार-बार एमपी और एमएलए बना है। 1996 में इलाहाबाद वेस्ट से वह माफिया सपा के सहयोग से एमएलए बना था। 2004 में वह इन्हीं लोगों के सहयोग से एमपी बना था। 2009 में उसे सांसद बनाने का भी काम इन्हीं लोगों ने किया था। ये लोग चोरी और सीनाजोरी का काम कर रहे हैं। माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का काम हमारी सरकार पूरी ताकत से करेगी। चोरी और सीनाजोरी नहीं चल सकता।

Tags: Atiq Ahmedcm yogiLucknow Newsprayagraj murder caseRaju Pal Murder Caseumesh pal murderUP Assembly
Previous Post

कर ले ये काम वरना नहीं मिलेगी पीएम किसान निधि की 13वीं किस्त

Next Post

नेहा राठौर के पति को Drishti IAS से नौकरी से निकाला, टीचर ने दिया जवाब

Writer D

Writer D

Related Posts

August 9: Kakori Train Action Day Special
उत्तर प्रदेश

9 अगस्त: काकोरी ट्रेन एक्शन-डे स्पेशल

09/08/2026
CM Yogi issues directives for regular inspection of school vehicles.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार सख्त, परिवहन विभाग करेगा नियमित जांच

08/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आजीविका मिशन से मिला प्रशिक्षण तो श्वेता ने अर्जित किया सम्मान

08/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान, मेरे भविष्य का फैसला महादेव या मोदी जी करेंगे

08/08/2026
Kanwar
उत्तर प्रदेश

अग्नि-5 थीम की कांवड़ बनी सावन यात्रा का आकर्षण

08/08/2026
Next Post
Himanshu Singh

नेहा राठौर के पति को Drishti IAS से नौकरी से निकाला, टीचर ने दिया जवाब

यह भी पढ़ें

Placement day

पांच वर्षों में 95 लाख इकाइयों को मिला ऋण, बेरोजगारी की दर में हुई कमी

28/01/2022
Anand Bardhan

सरकारी स्कूलों में सभी मूलभूत सुविधाएं हर हाल में सुनिश्चित हों: मुख्य सचिव

06/05/2026
rape

स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती से दुष्कर्म, आरोपी मालिक गिरफ्तार

24/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version