• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

10 मार्च से ही होली खेल रही है प्रदेश की जनता: योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
17/03/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गोरखपुर समेत समूचे प्रदेशवासियों को सामाजिक समता, उल्लास और उमंग के पर्व होली (Holi) की बधाई देते हुए कहा है कि प्रदेशवासियों ने 10 मार्च से ही होली खेलना प्रारम्भ कर दिया था। 10 मार्च को आया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम सिर्फ एक राजनीतिक परिणाम नहीं है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सुरक्षा, सर्वांगीण विकास, सुशासन और जन कल्याण के प्रति पांच वर्ष तक पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से किए गए कार्यों पर भाजपा के पक्ष में प्रचंड बहुमत की जीत वाला जनता की मुहर है। यह चुनाव परिणाम यह बताता है कि हमेशा सत्य की जीत होती है।

सीएम योगी गुरुवार शाम पाण्डेयहाता में होलिकादहन उत्सव समिति की ओर से आयोजित होलिकादहन शोभायात्रा के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश में विकास, सुरक्षा और सुशासन के लिए लोकप्रिय सरकार को प्रचंड बहुमत से दोबारा चुनने के लिए गोरखपुर और प्रदेशवासियों के प्रति आभार जताया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 8 वर्ष पूर्व सुरक्षा, विकास और सुशासन की नींव रखी थी और आज वह सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के रूप में जन विश्वास का प्रतीक बन गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने मिलकर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए ईमानदारी और प्रतिबद्धता से कार्य किया है। समग्र विकास, प्रदेश की पहचान, आस्था के सम्मान, महिलाओं, बहन, बेटियों की सुरक्षा, युवाओं के रोजगार व्यापारियों की सुरक्षा, और अन्नदाता किसानों की खुशहाली समेत समाज के हरेक तबके को बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ पहुंचाने के जो सफल कार्य हुए, उनका सुखद परिणाम चुनाव में भी देखने को मिला है।

पीएम पर विश्वास के आगे नहीं टिका विपक्ष का भ्रामक प्रचार

सीएम योगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में विपक्ष की तरफ से तमाम भ्रामक प्रचार किए गए, अनर्गल प्रलाप किया गया, आपत्तिजनक व्यक्तिगत टिप्पणियां की गईं, राजनीतिक मर्यादाओं को धता बताया गया। पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का विश्वास दृढ़ता से कायम रहा और विपक्ष की सारी कारगुजारी धरी की धरी रह गई।

बरसाने से कम नहीं है गोरखपुर की होली

जनता के साथ हर पल खड़ी रहती है संवेदनशील सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक संवेदनशील सरकार हर पल जनता के साथ खड़ी रहती है। मेरा सौभाग्य है कि मैं होलिकादहन के इस प्राचीन उत्सव में कई वर्षों से भागीदार बनता रहा हूं। आप सब ने देखा है कि पिछले दो साल कैसे कोरोना की चपेट में व्यतीत हुए। दुनिया में इसके चलते लाखों लोग असमय काल कवलित हुए। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना प्रबंधन की जो मिसाल पेश की गई उसकी सराहना पूरी दुनिया ने की। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना प्रबंधन के नए मॉडल प्रस्तुत किए गए। प्रदेश में 30 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। बुधवार से 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को भी टीका लगना प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संवेदनशील सरकार जनता को महामारी से तो बचाती ही है भुखमरी का संकट भी सामने नहीं आने देती। कोरोना संकट के दौरान देश के 80 करोड़ तथा प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन की डबल डोज दी गई। यह सरकार की जिम्मेदारी भी है।

चुनावी जीत के बाद पहली बार गोरखनाथ मंदिर पहुंचे योगी का जोरदार स्वागत

उन्होंने कहा कि पहले गरीबों का राशन माफिया के हाथ चला जाता था। आज माफिया गरीब के अधिकार पर डकैती डालने की हिम्मत नहीं कर सकता। भाजपा सरकार सुरक्षा के साथ गरीब कल्याणकारी योजनाओं के प्रति भी संवेदनशील है। होली जैसे पर्व होली जैसे पर्व भी इसी संवेदना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं।

यूपी को बनाना है देश का अग्रणी राज्य

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की प्रक्रिया के साथ तेजी से आगे बढ़ा है। हमें उत्तर प्रदेश को देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाने के साथ ही देश का अग्रणी राज्य बनाना है। इसके लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, अन्नदाता की खुशहाली, युवाओं के रोजगार, महिलाओं व व्यापारियों की सुरक्षा, प्रति व्यक्ति आय आदि के क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। होली के पर्व की प्रासंगिकता भी यही होगी कि हम सभी इस स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में अपना योगदान देने के लिए संकल्पित हों। होली सामूहिकता के भाव की प्रेरणा देने का पर्व है।

अच्छे कार्य में मौके से चूकिए मत

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर युग में भगवान का अवतरण हुआ है। होलिकादहन का पर्व भगवान नृसिंह के अवतरण की कथा को बताता है। प्रभु के अवतरण की कथाएं हमें सदमार्ग पर ले चलती हैं। यह शिक्षा देती हैं मि अन्यायी, अत्याचारी, दुराचारी कितना भी बड़ा हो, उसके आगे झुकने की आवश्यकता नहीं है। जैसे हिरण्यकश्यप का अंत हुआ वैसे ही सभी अत्याचारियों का अंत होता है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा उमंग के साथ लोक कल्याण की भावना का हिस्सा बनकर आगे बढ़ना है। किसी भी अच्छे कार्य में छोटे से छोटा योगदान देने के लिए भी मौके से चूकिए मय और यदि कोई कार्य बुरा है तो उसमें आगे मत आइए। सदैव अच्छे मार्ग का अनुसरण करिए। होलिका दहन और होलिकोत्सव का यही संदेश है।

चुनाव में गोरखपुर की जनता ने रच दिया इतिहास

मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर गोरखपुर के लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि गोरखपुर की जनता ने इतिहास रच दिया है। आजादी के बाद भारतीय जनता पार्टी को जिले में सभी 9 सीटों पर विजय हासिल हुई है। इसके साथ ही मंडल की 28 में से 27 सीटें भाजपा की झोली में आई हैं। इसके लिए पूरे मंडल के नागरिकों का अभिनंदन।

शालीनता से मनाएं रंगोत्सव

सीएम योगी ने होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगो, उमंगो, उल्लास का यह पर्व शालीनता से मनाएं। कहीं भी जोश में होश ना खोएं। ताकि किसी भी प्रकार का संकट ना उत्पन्न हो। होली पर हर एक व्यक्ति की भावनाओं का ध्यान रखें। यदि कोई व्यक्ति स्वास्थ्य या पारिवारिक कारणों से रंग न खेलना चाहता हो तो उस पर रंग ना डालें। गंदगी न फेंके और न ही किसी की आंखों को नुकसान पहुंचाएं। होली सामाजिक एकता का पर्व है। यह उस सनातन संस्कृति का हिस्सा है जिसने दुनिया को वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वे भवन्तु सुखिनः का मंत्र दिया है। इसमें न जातिवाद है न क्षेत्रवाद। सब एक जैसे हैं। हम सभी को इसी विराटता से खुद को जोड़ने की जरूरत है।

सीएम ने उतारी भक्त प्रहलाद की आरती, लोगों पर की पुष्प वर्षा

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के उपरांत होलिका दहन शोभायात्रा के लिए सजाए गए रथ पर अवस्थित भक्त प्रहलाद की आरती उतारी। उनके चित्र पर फूल बरसाने के बाद बड़े ही उमंग से उपस्थित जनसमूह पर पुष्प वर्षा करते हुए फूलों से होली खेली। यहां से मुख्यमंत्री जब गोरखनाथ मंदिर को चले तो रास्ते में पड़ने वाले छात्रों से उनके काफिले पर भी फूल बरसाए गए।

Tags: Gorakhnath Templegorakhpur newsup newsYogi News
Previous Post

लुमिनस कंपनी ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

Next Post

योगी से मिलने जयपुर से पैदल गोरखपुर पहुंचे मामचंद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

27/08/2026
उत्तर प्रदेश

स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की, देश में नंबर वन का बनाया रिकॉर्ड

27/08/2026
Next Post

योगी से मिलने जयपुर से पैदल गोरखपुर पहुंचे मामचंद

यह भी पढ़ें

zareen khan

जरीन खान के इंस्टाग्राम पर हुये 9 मिलियन फॉलोअर्स, पेरिस में डांस कर मनाया जश्न

16/09/2020
Arvind Kejriwal

अग्निपरीक्षा के लिए तैयार, 2 दिन बाद दूंगा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, केजरीवाल का बड़ा ऐलान

15/09/2024
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

सेल्समैन के खिलाफ 40 लाख की धोखाधड़ी केस दर्ज

04/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version