• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध संबंध के चलते युवक की गला रेतकर हत्या

Writer D by Writer D
08/09/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सहारनपुर
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। जनपद के थाना कोतवाली देहात के अंतर्गत गांव पिंजोरा निवासी युवक मोबीन ने अपनी पत्नी अफसाना से अवैध संबंधों को लेकर उसके प्रेमी 30 वर्षीय अब्दुल कय्यूम की रात्रि करीब 12 बजे चाकू से गला रेतकर हत्या (Murder) कर दी।

कोतवाली प्रभारी मनोज चहल ने आज जानकारी दी कि हत्यारोपी युवक घटना के बाद थाना कुतुबशेर पहुंच गया जहां उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। थाना कुतुबशेर के एसएचओ सूबे सिंह का कहना है कि यह घटना थाना कोतवाली देहात के अंतर्गत आती है। कुतुबशेर पुलिस ने मोबीन को देहात कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। देहात कोतवाली पुलिस ने उसे आज जेल भेज दिया।

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि हत्या के इस मामले में आत्मसमर्पण करने वाले युवक की पत्नी अफसाना हत्याकांड मामले में शामिल नहीं है। हत्या को अकेले मोबीन ने अंजाम दिया। मोबीन ने थाने जाकर पुलिस को बताया कि वह लकड़ी कारोबारी अब्दुल कय्यूम के मकान में अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहता है। घर की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण अफसाना कय्यूम से आर्थिक मदद लेती रही है। जिसके चलते दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए।

मोबीन ने कय्यूम को कई बार समझाया भी लेकिन समझाने का उस पर कोई असर नहीं पड़ा। रात्रि करीब 12 बजे कय्यूम जब चिलकाना रोड़ स्थित अपने लकड़ी के कारखाने में जा रहा था तो मोबीन ने उसे गांव हलालपुर के पास रोक लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। उसने चाकू से पहले उसका गला रेता और फिर सीने पर कई वार किए।

पुलिस ने हत्यारोपी मोबीन के पास से चाकू, मोबाइल फोन और मोटर साइकिल बरामद की हैं। इस मामले में मृतक के बेटे दानीश ने मोबीन के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।

Tags: crime newsSaharanpur news
Previous Post

दो गो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

NEET UG-2 का रिजल्ट घोषित, राजस्थान की तनिष्का ने किया टॉप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की पुलिस ने आठ साल में 234 दुर्दांत अपराधियों को किया ढेर, मेरठ जोन अव्वल

19/06/2025
Dr Haridutt Nemi
Main Slider

DM Vs CMO Dispute: कानपुर सीएमओ सस्पेंड, विधानसभा अध्यक्ष की भी पैरवी काम नहीं आई

19/06/2025
क्राइम

मंत्री अशोक चौधरी के आवास के गेट पर युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप

19/06/2025
YEIDA
उत्तर प्रदेश

YEIDA के 54 प्रस्तावों से ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों की तस्वीर बदलेगी

18/06/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वैश्विक नगरीय व्यवस्थापन के जैसा हो नगरीय निकायों की व्यवस्था: एके शर्मा

18/06/2025
Next Post

NEET UG-2 का रिजल्ट घोषित, राजस्थान की तनिष्का ने किया टॉप

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने ‘लखपति दीदी मेला’ में किया प्रतिभाग

04/11/2022
Bade Hanuman Temple

बड़े हनुमान मंदिर के भव्य कॉरिडोर के फेज-2 का निर्माण कार्य होली के बाद होगा शुरू

08/03/2025
Bhoomi Poojan of Central Vista Avenue

केन्द्रीय विस्टा एवेन्यू का भूमि पूजन संपन्न, ऐतिहासिक परियोजना का निर्माण शुरू

04/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version