• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिपं अध्यक्ष चुनाव: सपा सदस्यों की परेड कराए जाने से BJP खेमे में मची खलबली

Writer D by Writer D
03/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, प्रयागराज, राजनीति
0
zila panchayat election

zila panchayat election

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के 53 जिलों में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जा रहा है। संगम नगरी प्रयागराज में भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पंड़ित मोतीलाल नेहरू सभागार में वोटिंग जारी है। प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार मालती यादव और बीजेपी के प्रत्याशी वीके सिंह के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला है।

इस चुनाव में जिला पंचायत सदस्यों का वोट अपने पक्ष में कराने और क्रास वोटिंग को रोकने के लिए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अपने समर्थन वाले जिला पंचायत सदस्यों की परेड करा दी है। सपा जिला अध्यक्ष योगेश यादव और एमएलसी डॉक्टर मान सिंह यादव अपने समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को साथ लेकर वोट कराने पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में क्रॉस वोटिंग न हो इसीलिए सपा समर्थित सदस्यों को लेकर पहुंचे हैं।

जिपं अध्यक्ष: पूर्व सपा प्रत्याशी मालती आवट का बड़ा आरोप, बोलीं- मुझे हराया गया है

सपा एमएलसी डॉ मान सिंह यादव का कहना है कि उनके पास जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूर्ण बहुमत है। बहुमत के लिए 43 सदस्यों की वोट की जरूरत है। लेकिन सपा के पास इससे कहीं ज्यादा जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन है। उन्होंने सौ फ़ीसदी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर सपा प्रत्याशी की जीत का दावा किया है। सपा के समर्थित जिला पंचायत सदस्यों की परेड कराए जाने से बीजेपी खेमे में भी खलबली मच गई है।

क्रॉस वोटिंग की संभावना

डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना होगी और विजयी प्रत्याशी को पूरी सुरक्षा के साथ उनके घर तक छोड़ने का भी प्रबंध किया गया है. प्रयागराज जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा और भाजपा दोनों के पास जीत के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं है. इसलिए इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग के साथ ही छोटे दलों और निर्दलीयों पर जीत का दारोमदार टिका हुआ है. गौरतलब है कि प्रयागराज जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है।

Tags: Panchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat Chunav Newspanchayat election 2021up newsup news in hindiUP Panchayat election
Previous Post

न तो मैं पहले दौड़ का हिस्सा था, न आज हूं : त्रिवेंद्र सिंह रावत

Next Post

पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री, बैठक दल में हुआ फैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

Operation Prahar
राजनीति

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

14/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
Next Post

पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री, बैठक दल में हुआ फैसला

यह भी पढ़ें

राहुल का हमला, बोले- सरकार के पास मृतक किसानों का आंकड़ा नहीं, हमारे पास सभी का नाम

07/12/2021
Taapsee Pannu's unique style on social media

सोशल मीडिया पर छाया तापसी पन्नू का अनूठा अंदाज़, देखें फोटो

22/06/2021

सुल्तानपुर मेरा घर-परिवार, अब हर महीने आउंगी : मेनका गांधी

10/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version