• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में लौटी मजबूती, शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी संभले

Writer D by Writer D
02/09/2026
in Business
0
Share Market
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान बड़ी गिरावट का शिकार होने के बाद निचले स्तर से रिकवर करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से पहले 5 मिनट में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक बड़ी गिरावट का शिकार हो गए। सेंसेक्स 800 अंक से अधिक टूट गया। इसी तरह निफ्टी गिर कर 23,800 अंक के स्तर से भी नीचे चला गया।

बाजार की इस गिरावट के कारण पहले 5 मिनट में ही बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 5.60 लाख करोड़ रुपये की कमी आ गई। हालांकि इस गिरावट के बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इन दोनों सूचकांकों की चाल में सुधार होता हुआ नजर आने लगा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.76 प्रतिशत और निफ्टी 0.86 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 472.96 अंक यानी 0.61 प्रतिशत टूट कर 76,471.32 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण थोड़ी देर में ही यह सूचकांक 800 अंक से अधिक लुढ़क कर 76,135.72 अंक के स्तर पर आ गया। इसके बाद बाजार में खरीदारों ने एक्टिव होकर लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 581.72 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,362.56 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 197.80 अंक यानी 0.82 प्रतिशत फिसल कर 23,858 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण यह सूचकांक थोड़ी देर में ही लगभग 270 अंक की कमजोरी के साथ 23,786.80 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 206.05 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,849.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,991 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,170 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,821 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 11 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 19 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 10 शेयर हरे निशान में और 40 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से कोल इंडिया, अदानी पोर्ट्स, अदानी एंटरप्राइजेज, ओएनजीसी और एक्सिस बैंक के शेयर 3.92 प्रतिशत से लेकर 0.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, आयशर मोटर्स, बजाज ऑटो, इंटरग्लोब एवियेशन, श्रीराम फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयर 3.93 प्रतिशत से लेकर दो प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 12.99 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 76,944.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 24.60 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 24,055.80 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: niftysensexstock market
Previous Post

राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO की तलाश पूरी, सर्च कमेटी ने तीन नामों का पैनल सौंपा

Next Post

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन-कुवैत-बहरीन पर मिसाइल हमले

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

10/09/2026
Gold
Business

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव स्थिर

09/09/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

09/09/2026
Swiggy Instamart store sealed.
Business

इस शहर में Swiggy Instamart स्टोर हुआ सील, जानें क्यों हुई कार्रवाई

08/09/2026
Next Post
US-Iran War

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन-कुवैत-बहरीन पर मिसाइल हमले

यह भी पढ़ें

FIR lodge

नायब दरोगा और दो कान्स्टेबल के खिलाफ मुकदमा, अपहरण का लगा आरोप

25/03/2021
Akshay Kumar met CM Dhami

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

24/05/2023
Tomato

बनाकर रख लें टमाटर की प्यूरी, रोज का खाना मिनटों में होगा तैयार

11/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version