Business

‘मैं बिल्कुल फिट हूं… घबराएं नहीं…’, Ratan Tata का आया बयान

पिछले दिनों भारत के 86 वर्षीय मशहूर उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) की तबीयत को लेकर कुछ खबरें सामने आयी थी, जिनमें दावा किया गया था कि तबीयत बिगड़ने के बाद रतन टाटा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर उनकी तबीयत को लेकर चिंता जताने लगे थे। हालांकि, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन (Ratan Tata) ने अब अपनी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए तबीयत खराब होने की खबरों को अफवाह बताया है।

डीएम साहब को Bisleri की जगह मिली ‘Bilseri’, दिए ये सख्त निर्देश

रतन टाटा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा कि किसी गंभीर बीमारी के चलते नहीं, बल्कि उम्र से जुड़ी अन्य बीमारियों के कारण मेडिकल चेक-अप के लिए वे अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘चिंता की कोई बात नहीं है, मैं अच्छा हूं और जनता व मीडिया से अनुरोध करता हूं कि गलत सूचनाएं फैलाने से बचें।’

रात में ICU में भर्ती कराने की आई थी खबर

इससे पहले रतन टाटा (Ratan Tata)को लेकर जो खबरें वायरल हुई थी, उनमें कहा जा रहा था कि किसी बीमारी के चलते गंभीर हालत में रात उन्हें रविवार की रात 12:30 से 1:00 बजे के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दावा किया गया था कि उनका ब्लड प्रेशर बहुत कम हो गया था, जिसके चलते डॉक्टरों के द्वारा उन्होंने ICU में भर्ती किया गया था। हालांकि, इन वायरल खबरों पर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए Ratan Tata ने पूरी तस्वीर साफ की है।

Related Articles

Back to top button