• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश का सबसे सुरक्षित प्रदेश बनेगा यूपी, लगाए गए 1 लाख सीसीटीवी कैमरे

Writer D by Writer D
23/01/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CCTV

CCTV

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित नागरिकों की सुरक्षा को नए आयाम तक ले जाते हुए नगरीय विकास विभाग ने गृह विभाग के साथ मिलकर 1 लाख CCTV कैमरे इंस्टॉल किये हैं। स्मार्ट सिटी मिशन (Smart City Mission) के तहत राज्य के 17 नगर निगमों और गौतम बुद्ध नगर में सेफ सिटी परियोजना (Safe City Project) के तहत कुल 1 लाख CCTV कैमरों को एकीकृत कर दिया गया है, जो चौबीसों घंटे शहरों की कड़ी निगरानी रखेंगे।

देश का सबसे सुरक्षित प्रदेश बनेगा यूपी

नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने बताया की उत्तर प्रदेश में सेफ सिटी परियोजना स्मार्ट सिटी मिशन का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है, जो न केवल प्रदेश के बुनियादी ढांचे को बेहतर बना रहा है, बल्कि शहरवासियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने बताया कि सेफ सिटी परियोजना प्रदेश को देश का सबसे सुरक्षित प्रदेश बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

आइसीसीसी और आईटीएमएस से होगी निगरानी

इस परियोजना के अंतर्गत सभी कैमरों की निगरानी स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से की जा रही हैं | इससे शहरों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और वास्तविक समय में घटनाओं पर रेस्पॉन्स देने में मदद मिल रही है।

अयोध्या की सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट में मिलेगी मदद

यह पहल विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि अयोध्या में होने वाले ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद लाखों श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो चुका है। सेफ सिटी परियोजना के तहत यह सुनिश्चित किया जायेगा की श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुखद अनुभव हो।

परियोजना की मुख्य विशेषताएं

– सभी कैमरों की निगरानी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से रियल टाइम में होगी।

– संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने के लिए इंटेलिजेंट वीडियो एनालिटिक्स का उपयोग किया जाएगा।

भारत के शौर्य व पराक्रम के प्रतीक हैं नेताजी सुभाष चंद्र बोसः सीएम योगी

– आपातकालीन रेस्पॉन्स टाइम में ना सिर्फ कमी आएगी, बल्कि महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा भी बढ़ेगी।

Tags: amrit abhijatNagar Vikas Vibhagsafe city projectSmart city missionYogi GovernmentYogi News
Previous Post

भारत के शौर्य व पराक्रम के प्रतीक हैं नेताजी सुभाष चंद्र बोसः सीएम योगी

Next Post

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए सुपर बूस्टअप साबित होगा अयोध्या धाम और राम मंदिर

Writer D

Writer D

Related Posts

Jal Jeevan Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जल जीवन मिशन को मिल रहा भरपूर बजट, जल्द पूरा होगा लक्ष्य

10/05/2026
IGRS Portal
उत्तर प्रदेश

IGRS की अप्रैल की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी, योगी सरकार के विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे

10/05/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर : केशव प्रसाद मौर्य

10/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Next Post
Ayodhya Dham

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए सुपर बूस्टअप साबित होगा अयोध्या धाम और राम मंदिर

यह भी पढ़ें

Shivpal Yadav

सपा से गठबंधन पर शिवपाल की दो टूक, कहा- जिसको एलायंस करना वो बात करें

22/12/2020
Devuthani Ekadashi

इस दिन रखा जाएगा जया एकादशी व्रत, जानें महत्व

05/02/2025
सीएम योगी CM Yogi

नया यूपी अपराधियों को संरक्षण नहीं देता बल्कि मानमर्दन करता है : योगी

10/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version