• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नया यूपी अपराधियों को संरक्षण नहीं देता बल्कि मानमर्दन करता है : योगी

Desk by Desk
10/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा नया यूपी अपराधियों को संरक्षण नहीं देता बल्कि उनका मानमर्दन करता है।

जौनपुर में मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ, मंडल और सेक्टर पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुये श्री योगी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा और अन्य दलों की सरकार में जमीन-आसमान का फर्क है। उत्तर प्रदेश ने वह दौर भी देखा है जब अपराधी-माफिया राजनीतिक दलों की नीतियां तय करते थे। सत्ता इन्हें सिर-आंखों पर रखती थी, जिसकी बदौलत यह लोग खूब फले-फूले। गरीबों की जमीनों पर काबिज कर महल खड़ा कर लिए। पर अब यह सब नहीं चलेगा।

उन्होने कहा कि नया यूपी तरक्की की राह में आगे बढ़ रहा है जहां अपराधियों को संरक्षण नहीं मिलता बल्कि उनका मानमर्दन किया जाता है।

मोदी सरकार पर मंत्रिमंडल विस्तार का बढ़ा दबाव, तीन कैबिनेट व एक राज्य मंत्री हुए कम

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास का जाे नारा दिया था उसके अनुसार केंद्र में और प्रदेश में काम हो रहे हैं। कोरोना के अभूतपूर्व संकट के दौरान भी 87 लाख पात्रों बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांगों को एडवांस पेंशन दी गयी जबकि चार करोड़ घरों को बिजली, 41 लाख लोगों को रसोई गैस के कनेक्शन, गरीबों के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय, प्रदेश की 24 करोड़ से अधिक जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पहले चरण में हर मंडल में मेडिकल कॉलेज काम कर रहे हैं।

उन्होने कहा कि विश्वस्तरीय बुनियादी संरचना के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसव, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गंगा एक्स्प्रेस-वे का निर्माण, देश और दुनिया को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए जेवर, कुशीनगर और अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के साथ अन्य जगहों पर एयरपोर्ट का निर्माण इसका सबूत है।

श्री योगी ने कहा कि कुछ लोग जिनकी सोच में ही विकास नहीं है। जिनकी सोच जाति, मजहब, धर्म और क्षेत्र तक सीमित है। जो पार्टी को परिवार की तरह चलाते हैं। अराजकता और भ्रष्टाचार जिनकी पहचान है। जिनके जमाने में विकास के 90 फीसद पैसे का बंदरबाट हो जाता था, उनको बिना भेदभाव के पूरी पारदर्शी के साथ हो रहे विकास के कार्य और गरीबों की खुशहाली रास नहीं आ रही है। लिहाजा वह समाज को बांटने का जाति और संप्रदाय का वही पुराना हथकंडा अपना रहे हैं। पर अब ऐसे लोगों की दाल अब गलने वाली नहीं। जनता सब जान चुकी है। लगातार उनको बता भी रही है। उपचुनाव में भी बताएगी।

दिवंगत रामविलस पासवान का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, कल होगा अंतिम संस्कार

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि संवाद और संपर्क कोरोना के कारण बदले हालात में हो रहे इस चुनाव का मुख्य हथियार होगा। इसके आधार पर अगर कार्यकर्ता अधिक से अधिक मतदान करा ले गये तो जीत सुनिश्चित है। वह जानते हैं कि भाजपा के कार्यकर्ता साल भर 24 घंटे तैयार रहते हैं। जरूत सिर्फ समय के अनुसार रणनीति के अनुसार फोकस बढ़ाने की है।

Tags: ‘सबका साथ सबका विकास’24ghante online.comBundelkhand Expressway and Ganga ExpresswayDevelopment of Sabka Saath Sabka VikasGorakhpur Link ExpresswayPurvanchal Expresswayup government newsगोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवपूर्वांचल एक्सप्रेसवेबुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गंगा एक्स्प्रेस-वे का निर्माण
Previous Post

आजम खान की रिहाई की फर्जी अफवाह सोशल मीडिया पर फैलनों पर कार्रवाई की मांग 

Next Post

उत्तर प्रदेश में कोरोना रिकवरी प्रतिशत बेहतर हो रहा है : सहगल

Desk

Desk

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
Next Post
navneet sahgal

उत्तर प्रदेश में कोरोना रिकवरी प्रतिशत बेहतर हो रहा है : सहगल

यह भी पढ़ें

Ganesh

बुधवार के दिन करें इस स्तोत्र का पाठ, घर में होगी सुख-समृद्धि की एंट्री

27/08/2025
Advocate Protection Bill

योगी सरकार ने एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल तैयार करने के लिए गठित की तीन सदस्यीय समिति

20/09/2023
cm yogi

सीएम योगी ने 1354 स्टॉफ नर्सों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- चिकित्सा की रीढ़ है नर्सें

20/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version