• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन रखा जाएगा जया एकादशी व्रत, जानें महत्व

Writer D by Writer D
05/02/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Devuthani Ekadashi

Devuthani Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष कृपा पाने के लिए भक्तजन उनकी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना और व्रत रखते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को सभी पापों और कष्टों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख, शांति, और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। प्रत्येक वर्ष माघ जया एकादशी (Jaya Ekadashi) का व्रत करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

हर साल शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी मनाई जाती है। मान्यता है कि जया एकादशी का व्रत बहुत फलदायी होता है। इस दिन विधि विधान के साथ व्रत और पूजन करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं भगवान विष्णु को प्रसन्न करने लिए जया एकादशी के दिन क्या काम करने चाहिए और कौन से काम बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए।

जया एकादशी (Jaya Ekadashi) व्रत तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 7 फरवरी को रात 9 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 8 फरवरी को रात 8 बजकर 15 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, जया एकादशी का व्रत 8 फरवरी को रखा जाएगा।

जया एकादशी व्रत (Jaya Ekadashi) पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, जया एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त, तड़के 5 बजकर 21 मिनट से लेकर सुबह के 6 बजकर 13 तक होगा, इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर के 2 बजकर 26 मिनट से लेकर 3 बजकर 10 तक रहेगा। इसके बाद गोदुली मुहूर्त शाम के 6 बजकर 3 से लेकर 6 बजकर 30 तक रहेगा। इस दिन निशिता मुहूर्त रात्रि 12 बजकर 9 मिनट से लेकर 1 बजकर 1 तक रहेगा। इन मुहूर्तों में पूजा करना शुभ रहेगा।

जया एकादशी (Jaya Ekadashi) के दिन करें ये काम

इस दिन सुबह उठकर घर की अच्छे से साफ सफाई करें और इसके बाद स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करे।

अब भगवान विष्णु की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराएं। धूप और दीप अर्पित करें।

अब भगवान विष्णु को पीले फूल, फल, धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित करें।

विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। जया एकादशी के दिन व्रत कथा का पाठ करें या सुनें।

रात्रि में जागरण करें और भगवान विष्णु के भजन गाएं।

अगले दिन द्वादशी के दिन व्रत का पारण करें।

जया एकादशी (Jaya Ekadashi) के दिन न करें ये काम

जया एकादशी के दिन देर तक नहीं सोना चाहिए।

इस दिन चावल या चावल से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए।

इस दिन मांस और मदिरा का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

इस दिन झूठ बोलने से बचना चाहिए। किसी से झूठ नहीं बोलना चाहिए।

इस दिन किसी किसी को भी अपशब्द नहीं कहने चाहिए, और लड़ाई झगड़े से बचना चाहिए

जया एकादशी (Jaya Ekadashi) के दिन किए जाने वाले कुछ विशेष उपाय

आर्थिक संकट से छुटकारा पाने के लिए

यदि आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले फल और पीले फूल अर्पित करें।

संतान प्राप्ति के लिए

अगर आप संतान प्राप्ति की कामना कर रहे हैं तो जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं।

शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए

यदि आप अपने शत्रुओं से परेशान हैं तो जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते अर्पित करें।

जया एकादशी (Jaya Ekadashi) व्रत का महत्व

जया एकादशी का व्रत बहुत महत्वपूर्ण और फलदायक माना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और जातक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस व्रत के प्रभाव से जातकों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है।

Tags: jaya ekadashi
Previous Post

मासिक दुर्गाष्टमी पर इस विधि से करें मां दुर्गा का ध्यान, जीवन में नहीं आएंगी मुश्किलें!

Next Post

इस दिन कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे ग्रहों के सेनापति, इन जातकों की चमक उठेगी किस्मत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
cm bhagwant mann met the governor
Main Slider

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री मान

12/08/2026
Uproar in Parliament over FCRA Bill
Main Slider

FCRA बिल पर संसद में हंगामा, JPC के पास भेजा गया विधेयक

12/08/2026
Next Post
Budh Dev

इस दिन कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे ग्रहों के सेनापति, इन जातकों की चमक उठेगी किस्मत

यह भी पढ़ें

Rape

भूत-प्रेत उतारने के नाम पर दिव्यांग भांजी से करता रहा दुष्कर्म, तांत्रिक मामा गिरफ्तार

09/05/2021
result

इस दिन जारी होगा राजस्थान बोर्ड के 10 वीं का रिजल्ट, जानें चेक करने का तरीका

20/03/2026
chutney

इनसे बनाएं चटनी, चटकारे लेकर खाएंगे लोग

12/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version