• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लक्ष्मीविलास बैंक के 20 लाख जमाकर्ताओं को राहत

Desk by Desk
25/11/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
laxmi vilas bank

लक्ष्मी विलास बैंक

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| सरकार ने संकट में फंसे लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank)  के डीबीएस बैंक इंडिया लि. (डीबीआईएल) में विलय को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा सरकार ने जमाकर्ताओं के लिए बैंक से निकासी की सीमा को भी हटा लिया है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बताया कि मंत्रिमंडल ने एलवीबी के डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड (DBS) में विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से जहां बैंक के 20 लाख जमाकर्ताओं को राहत मिलेगी, वहीं 4,000 कर्मचारियों की सेवाएं भी सुरक्षित रहेंगी।

45 हजार रुपये से नीचे भी जा सकता है सोना

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने ट्वीट किया और लिखा कि मंत्रिमंडल ने लक्ष्मी विलास बैंक के डीबीएस बैंक इंडिया में विलय की योजना को मंजूरी दे दी है। इसके साथ अब जमाकर्ताओं पर बैंक से निकासी को लेकर अब कोई अंकुश नहीं रहेगा। मंत्री ने कहा कि एलवीबी की वित्तीय सेहत को खराब करने वाले लोगों को दंडित किया जाएगा।

इससे पहले सरकार ने 17 नवंबर को रिजर्व बैंक को संकट में फंसे लक्ष्मी विलास बैंक पर 30 दिन की रोक की सलाह दी थी। साथ ही प्रत्येक जमाकर्ता 25,000 रुपये की निकासी की सीमा तय की गई थी। इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने कंपनी कानून, 2013 के तहत एलवीबी के डीबीआईएल में विलय की योजना का मसौदा भी सार्वजनिक किया था।

केंद्रीय बैंक ने एलवीबी के बोर्ड को भंग कर दिया था और केनरा बैंक के पूर्व गैर-कार्यकारी चेयरमैन टी एन मनोहरन को 30 दिन के लिए बैंक का प्रशासक नियुक्त किया था।

Tags: Cabinet meetingLaxmi vilas bankLaxmi Vilas Bank DBS MergerLaxmi Vilas Bank MergerLaxmi Vilas Bank MoratoriumReserve Bank of Indiaरिजर्व बैंक ऑफ़ इंडियालक्ष्मी विलास बैंकलक्ष्मी विलास बैंक डीबीएस मर्जरलक्ष्मी विलास बैंक विलय
Previous Post

45 हजार रुपये से नीचे भी जा सकता है सोना

Next Post

इस साल आयकर रिटर्न भरते समय रखें इन बातों का ध्यान

Desk

Desk

Related Posts

Mussoorie to get world-class ropeway
उत्तराखंड

मसूरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रोपवे, धामी सरकार ने तेज की मेगा परियोजना की तैयारी

03/07/2026
A delegation of journalists from Chhattisgarh met CM Dhami.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

03/07/2026
Dattatreya Hosabale
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS की एंट्री, कहा- दोषियों को हर हाल में सजा मिले

03/07/2026
CM Dhami handed over appointment letters to 187 youth
Main Slider

नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री

03/07/2026
Parliament Monsoon Session
नई दिल्ली

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र, जानिए एजेंडे में क्या-क्या

03/07/2026
Next Post

इस साल आयकर रिटर्न भरते समय रखें इन बातों का ध्यान

यह भी पढ़ें

Ajay Kumar Lallu

बलात्कार की घटनाओं से प्रतीत होता है की उत्तर प्रदेश बन चुका है ‘रेप प्रदेश’ : लल्लू

17/11/2020
ayodhya accident

खड़े ट्राला में घुसा तेज रफ्तार से दूसरा ट्राला, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

06/12/2021

पीयूष गोयल ने कहा- बिहार में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए निवेश में तीन गुना वृद्धि

19/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version