• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे पर मिले 3 जिंदा हैंड ग्रेनेड और IED, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
20/03/2022
in पंजाब
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे पर एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के सामने खाली मैदान में 3 जिंदा हैंड ग्रेनेड (Hand Grenades) और एक IED मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मैदान में पड़े हैंड ग्रेनेड को कुछ प्रवासी मजदूरों ने देखा जिसके बाद फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बम स्कॉड की टीम ने तीनों जिंदा हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज किया।

अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिरकार खाली मैदान में 3 जिंदा हैंड ग्रेनेड कहां से और कैसे आए। घटना की जानकारी देते हुए अंबाला के एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि हरियाणा-पंजाब बॉर्डर के चंडीगढ़ हाइवे से 3 ग्रेनेड और IED मिले हैं।

उन्होंने कहा, कॉलेज के स्टाफ को यह बम कल (शनिवार) शाम को ही मिल गया था, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को काफी देर से मिली। अंबाला एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच हर एंगल से की जाएगी।

इस जिले के जंगल में मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड, इलाके में मचा हड़कंप

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना NIA और अन्य सेंट्रल एजेंसियों को भी दी गई है। एसपी ने कहा कि पूरी गहनता से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह बम यहां क्यों और कैसे आया।

बता दें कि एसपी ने हाल ही में पंजाब में समाप्त हुए चुनावों के एंगल से भी इसकी जांच करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि बमों के साथ कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। इस मामले में एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से किया हमला, पुलिसकर्मी समेत दो घायल

वहीं गुरप्रीत नाम के जिस व्यक्ति ने बम मिलने की सूचना पुलिस को दी थी, उसने बताया कि कल शाम से ही खाली मैदान में यह 3 बम पड़े हुए थे, इसकी सूचना उसने तुरंत आस पास के लोगों को दे दी थी।

Tags: Chandigarh Newscrime newshand grenadesNational newsPunjab News
Previous Post

कर्तव्य पथ पर क्षणिक विराम हो सकता है, विश्राम नहीं : स्वतंत्र देव

Next Post

गंगा में डूबे तीन लोग, योगी ने दिये हर संभव मदद के निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

किसानों की समस्याओं का तय समय में होगा समाधान: हरपाल सिंह चीमा

13/10/2026
पंजाब

डॉ. बलजीत कौर बोलीं- आंगनवाड़ी वर्करों की हर जायज मांग पर होगा विचार

13/10/2026
पंजाब

NDA में बेटियों की शानदार सफलता, पंजाब सरकार के कोचिंग सेंटर की 17 छात्राएं सफल

13/10/2026
cm bhagwant mann
पंजाब

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री भगवंत मान

13/10/2026
पंजाब

नशे की सप्लाई पर BJP को घेरा, CM मान बोले- गुजरात के बंदरगाहों से कैसे पहुंचा ड्रग्स?

13/10/2026
Next Post
drowning

गंगा में डूबे तीन लोग, योगी ने दिये हर संभव मदद के निर्देश

यह भी पढ़ें

शिवसेना का दावा – राजस्थान के बाद अब बीजेपी करेगी महाराष्ट्र की सरकार गिराने की कोशिश

13/08/2020
Dispute

बारात में विवाद के बाद मारपीट, एक बाराती की मौत दूसरा घायल

07/03/2024
aaj ka rashifal

आज का राशिफल: एक क्लिक में पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

29/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version