• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान जिन्दाबाद का नारा, 33 आरोपी भेजे गए जेल

Writer D by Writer D
02/08/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Jail

Jail

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मीरगंज क्षेत्र में 29 जुलाई 10वीं मुहर्रम पर निकाले गये ताजिए के जलूस में पाकिस्तान जिन्दाबाद जैसे राष्ट्र विरोधी नारे लगाने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन ने करीब 33 असामाजिक तत्वो के खिलाफ धारा 153ए, 153 बी,285ए,188, और 505 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल (Jail) भेजा है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में 29 जुलाई का आपत्तिजनक नारे का वीडियो 31 जुलाई की शाम सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 33 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की फिर सभी को दर्ज मुकदमा उपरोक्त में चालान कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद से प्रशासनिक अधिकारियों सहित गोधना गांव में कई थानों की पुलिस बल तैनात है।

वीडियो में शामिल अन्य की भी तलाश जारी है। बीते शनिवार 29 जुलाई को मुहर्रम पर जगह-जगह से ताजिया के साथ जुलूस निकाला गया। इसी क्रम में थाना मीरगंज क्षेत्र में किशुनदासपुर से एक ताजिया निकला, जिसे अगहुआ चौक पर ले जाकर दफन किया गया। इस दौरान रास्ते में शिव मंदिर के समीप प्राथमिक विद्यालय के पास पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए, जो वीडियो में साफ- साफ सुनाई दे रहा है। इसमे एक युवक माइक पर तरह-तरह के नारे लगवा रहा था।

घटना को लेकर परशुराम सेवा संस्थान चौकिखुर्द के पदाधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया, हालांकि इसके पहले ही प्रशासन की ओर से इसका संज्ञान ले लिया जा चुका था। सीओ अतर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही गई। नारा लगाने वालो को हिरासत में लिया गया है।

ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाबत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने जारी अपने बयान में कहा कि सभी असामाजिक तत्वो के खिलाफ साक्ष्य संकलित किये जा रहे है सभी के खिलाफ राष्ट्र सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।

Tags: crime newsjanupur news
Previous Post

पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या

Next Post

कुदाल से काटकर पत्नी की हत्या, फंदा लगाकर पति ने दी जान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन

23/10/2026
Next Post

कुदाल से काटकर पत्नी की हत्या, फंदा लगाकर पति ने दी जान

यह भी पढ़ें

Delhi Airport

दिल्ली एयरपोर्ट ने बढ़ाया यूजर्स चार्ज, इंटरनेशनल पैसेंजर्स को अब चुकाने होंगे इतने पैसे

16/04/2025
PM Modi

टनल में फंसे श्रमिकों को लेकर पीएम मोदी बेहद संवेदनशील, सीएम धामी से ले रहे है अपडेट

24/11/2023
5 judges of supreme court corona positive

एक ‘गलत’ क्लिक के चलते IIT में दाखिले से चूका छात्र

01/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version