• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 9 कांवड़ियों की मौत, छह गंभीर रूप से झुलसे

Writer D by Writer D
05/08/2024
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Kawariyas

9 Kawariyas died after coming in contact with high tension wire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना/वैशाली। बिहार में वैशाली जिले के पहलेजा घाट स्थित गंगा नदी से जल लेकर आ रहे 9 कांवड़ियों (Kawariyas) की करंट के संपर्क में आने से मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में (नाइपर के सामने) हुई है, जहां हाई-वोल्टेज तार की चपेट में आने से 8 कांवड़ियों (Kawariyas) की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान हो गई है। पांचलोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

पुलिस के मुताबिक कांवड़ियों (Kawariyas) का जत्था पहलेजा घाट से गंगाजल भरने और बाबा हरिहरनाथ का जलाभिषेक करने के लिए निकला था। बताया जाता है कि कांवरियों का जुलूस गांव से करीब 500 मीटर दूर बढ़ा होगा कि हादसा हो गया। एक ट्रॉली पर डीजे और साउंड सिस्टम सेट किया हुआ था, जो 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया। इससे पूरी ट्रॉली में 11 हजार वोल्ट का करंट फैल गया और इसकी चपेट में कांवड़िये आ गए। करंट लगने से 8 कांवड़ियों की मौत हो गई वहीं पांच झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका इलाज कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। हादसे में मृतक कांवड़िया जेठुई गांव के रहने वाले हैं।

इस मामले में हाजीपुर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि डीजे ट्राली में ऊपर बांधकर ले जाने के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार में सट गया, जिससे ट्राली में करंट फैल गया और आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में झुलसे लोगों में पांच से ज्यादा गंभीर हैं। कांवड़ियों का जत्था हर साल पहलेजा घाट से जल भरकर बाबा हरिहरनाथ पर जलाभिषेक के लिए जाता है।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों का कहना था कि जैसे ही तार में डीजे सटा और करंट फैला, बिजली विभाग को फोन किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया। यदि समय पर फोन उठ जाते तो करंट की चपेट में आने वाले युवकों को बचाया जा सकता था। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के अफसरों और कर्मियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर हंगामा किया और हाजीपुर-जंदाहा मार्ग को जामकर कर दिया। मौके पर पांच थानों की पुलिस और दमकल मौजूद थी। रात करीब पौने दो बजे समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण माने, फिर सभी आठ शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। कई शव बुरी तरह झुलस गए हैं।

घटना में मृतकों की पहचान रवि कुमार पिता धर्मेंद्र पासवान, राजा कुमार पिता स्व. लाला दास, नवीन कुमार पिता स्व. फुदेना पासवान, अमरेश कुमार पिता सनोज भगत, अशोक कुमार पिता मंटू पासवान, चंदन कुमार पिता चंदेश्वर पासवान, कालू कुमार पिता परमेश्वर पासवान, आशी कुमार पिता मिंटू पासवान, अमोद कुमार पिता देवी लाल है। सभी मृतक सुल्तानपुर एवं जादूवा निवासी थे।

मृतकों के परिजनों को बिजली विभाग के तरफ से चार-चार लाख रुपये की मुआवजा राशि दिए जाने की घोषणा की गई है।

Tags: bihar newscrime newsKanwar YatraNational newspatna news
Previous Post

आज है सावन का तीसरा सोमवार, इस विधि से करें पूजा- अर्चना

Next Post

Bangladesh Violence: 14 पुलिसकर्मियों समेत करीब 100 लोगों की मौत, देश भर में कर्फ्यू

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

ग्राम प्रधानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा! चुनाव होने तक बने रहेंगे प्रशासक

25/05/2026
Road Accident
Main Slider

लोहे की छड़ों से लदा ट्रक पलटा, 15 लोगों की मौत

25/05/2026
Padma Awards
Main Slider

पद्म अवॉर्ड्स 2026 में सजेगी सितारों की महफिल, धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण

25/05/2026
AK Sharma
Main Slider

देश में सबसे अधिक विद्युत आपूर्ति वाला राज्य बना उप्र: एके शर्मा

25/05/2026
CM Dhami
राजनीति

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया

25/05/2026
Next Post
Bangladesh Violence

Bangladesh Violence: 14 पुलिसकर्मियों समेत करीब 100 लोगों की मौत, देश भर में कर्फ्यू

यह भी पढ़ें

Waqf Bill Protest

वक्फ बिल के खिलाफ AIMPLB का विरोध प्रदर्शन, JPC अध्यक्ष बोले- यह प्रोटेस्ट, राजनीति से प्रेरित

17/03/2025
PM Modi

ग्लोबल लीडर्स की लिस्ट में टॉप पर PM मोदी, बाइडेन सातवें स्थान पर

03/02/2023
दिल्ली बीजेपी कार्यालय में 17 लोग कोरोना पॉजिटिव 17 people corona positive in delhi BJP office

दिल्ली बीजेपी कार्यालय में 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, मचा हड़कंप

15/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version