• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वक्फ बिल के खिलाफ AIMPLB का विरोध प्रदर्शन, JPC अध्यक्ष बोले- यह प्रोटेस्ट, राजनीति से प्रेरित

Writer D by Writer D
17/03/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Waqf Bill Protest

Waqf Bill Protest

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बैनर तले वक्फ (संशोधन) विधेयक (Waqf Bill) के खिलाफ प्रोटेस्ट में अलग-अलग मुस्लिम संगठनों के प्रमुख और राजनीतिक दलों के सांसद और वरिष्ठ नेताओं का जंतर-मंतर पहुंचना शुरू हो गया है। इसी बीच जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, इमरान मसूद और असदुद्दीन ओवैसी जैसे दिग्गज जंतर-मंतर पहुंच गए हैं. जंतर-मंतर पर एआईएमपीएलबी के विरोध प्रदर्शन के बीच भारी बल तैनात किया गया है।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने धरने को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज ये मुल्क के हालात बन गए हैं कि देश के अंदर कानून की धज्जियां उड़ाने की कोशिश की जा रही है। मैं इस लड़ाई में अपनी पार्टी के नेता राहुल गांधी की ओर से अपनी छोटी-सी हिस्सेदारी देने आपके बीच आया हूं।’

जंतर-मंतर पहुंचे ओवैसी.

AIMPLB के धरने पर प्रतिक्रिया देते हुए वक्फ JPC के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, ‘जंतर-मंतर का यह प्रोटेस्ट, राजनीति से प्रेरित है। ये प्रदर्शन ऑर्गेनाइज्ड तरीके से किया जा रहा है। यह राजनीतिक टकराव के चलते कर रहे हैं। विपक्ष के लोग तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।’

वहीं भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, “वक्फ तो बहाना है, देश में दंगे भड़काना, आगजनी करना, वोट बैंक की दुकान चलाना, बस यही इनकी कहानी है। एआईएमपीएलबी जैसे संगठन हों या इसका समर्थन करने वाले इसके राजनीतिक आका, कांग्रेस, टीएमसी, समाजवादी पार्टी, एआईएमआईएम। ये लगातार वक्फ के नाम पर मुस्लिम नागरिकों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।’ पूनावाला ने आगे कहा, ‘मैं पूछना चाहता हूं कि क्या संविधान ने जैन समुदाय और ईसाई समुदाय को वक्फ जैसे अधिकार दिए हैं। वक्फ को हड़पने की असीमित शक्ति क्यों होनी चाहिए? कभी संसद, कभी महाकुंभ, कभी किसानों की जमीन पर कब्जा कर लेता है और कांग्रेस, टीएमसी, समाजवादी पार्टी, एआईएमआईएम इस पर कुछ नहीं बोलेंगे।’

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग कहते हैं, “…कुछ लोग भू-माफियाओं के इशारों पर कठपुतली की तरह नाच रहे हैं। मैं इन संगठनों से कहना चाहूंगा कि विरोध के नाम पर अपनी दुकानों और भू-माफियाओं के प्रति प्रेम दिखाने के बजाय गरीबों और मुसलमानों के हित में सोचने की कोशिश करें। इन भू-माफियाओं को अपना चश्मा उतार देना चाहिए।”

आईयूएमएल सांसद ई.टी. मुहम्मद बशीर ने कहा, “हम आईयूएमएल की ओर से इसमें शामिल हो रहे हैं। सरकार वक्फ संपत्तियों को लूटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने (वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी) विपक्ष के विचारों पर भी विचार नहीं किया है। हम इसका विरोध करते हैं।”

Tags: All India Muslim Personal Law Boarddelhi newsjantar mantarWaqf bill
Previous Post

हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त किया था अपना मार्गः मुख्यमंत्री

Next Post

गैंगरेप आरोपी का हाफ एनकाउंटर, सुनवाई न करने पर दो चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Consensus reached on Yamuna water dispute
राजनीति

पानी के मुद्दे पर हरियाणा-राजस्थान में बनी सहमति

23/06/2026
CM Dhami
राजनीति

राष्ट्रवाद के मजबूत स्तंभ थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: CM धामी

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Bulldozers to be used on Lucknow fire tragedy building
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद जागा LDA, अब ध्वस्त होगी मौत की इमारत

23/06/2026
Next Post
Encounter

गैंगरेप आरोपी का हाफ एनकाउंटर, सुनवाई न करने पर दो चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

यह भी पढ़ें

Dr. Deepa Malik met CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डॉ. दीपा मलिक ने की शिष्टाचार भेंट

16/01/2026
Read full review of web series 'The Last Hour' on OTT platform

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई वेब सीरीज ‘द लास्ट ऑवर’ का पढ़े पूरा रिव्यू

17/05/2021
Share Market

खुलते ही लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स में 1200 अंक से ज्यादा की गिरावट

18/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version