खेलराष्ट्रीय

पाक ओपनर आबिद अली की सिर पर लगी चोट गंभीर नहीं

डर्बी | पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज आबिद अली के सिर पर लगी चोट गंभीर नहीं है और वह बुधवार से अभ्यास पर लौट आएंगे। अली यहां पाकिस्तानी टीम के बीच आपस में चल रहे अभ्यास क्रिकेट मैच के तीसरे दिन रविवार को फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर फील्डिंग करते समय हेलमेट पर गेंद लगने से चोटिल हो गए थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बयान के अनुसार आबिद में हल्की बेहोशी छाने जैसे कोई लक्षण नहीं हैं,  लेकिन उनका ऐहतियात के तौर पर सीटी स्कैन करवाया गया जिससे साफ हो गया कि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया में स्टंपिंग मिस करने के बाद भी गांगुली ने किया था सपोर्ट

पाकिस्तान के टीम चिकित्सक डॉ. सोहेल सलीम ने कहा कि आबिद बुधवार से अभ्यास में वापसी करेंगे, लेकिन वह चार दिवसीय अभ्यास मैच में आगे नहीं खेलेंगे।” उन्होंने कहा, ”आबिद पूरी तरह से फिट है और मंगलवार के विश्राम के दिन बाद बुधवार को अभ्यास पर लौटेगा।”

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट मैच पांच अगस्त से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज 25 अगस्त को खत्म होगी, जिसके बाद तीन मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज खेली जानी है।

भारत की कोनेरू हम्पी फाइनल में हारीं

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट 5 से 9 अगस्त के बीच दर्शकों के बिना खेला जाएगा। सीरीज के बाकी दोनों टेस्ट मैच साउथम्पटन के एजेस बाउल में 13 से 17 अगस्त और 21 से 25 अगस्त तक खेले जाएंगे।

टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज को 28 अगस्त से खेली जाएगी। सभी टी20 मैचों को साउथम्पटन में खेला जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड की टीम आयरलैंड के खिलाफ 30 जुलाई, 1 और 4 अगस्त को तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलेगी।

Related Articles

Back to top button