• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिया चक्रवर्ती पर FIR दर्ज होने पर सुशांत के पिता- सही समय पर करूंगा खुलासा

Desk by Desk
29/07/2020
in Categorized
0
सुशांत के पिता केके सिंह

सुशांत के पिता केके सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना| बिहार निवासी बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके पिता केके सिंह ने पटना के राजीवनगर थाने में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिजनों पर केस कराया है।  इसमें पैसे के गबन के साथ-साथ कई अन्य आरोप लगाए गए हैं।

सुशांत के पिता ने FIR में कहा- मैनेजर दिशा के आत्महत्या मामले पर रिया चक्रवर्ती उन्हें फंसा देंगी’

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के पिता और उनका परिवार पटना के राजीवनगर रोड नंबर छह रहता में है। एफआईआर संख्या 225/20 मंगलवार को ही दर्ज कर ली गई थी, लेकिन इसे गुप्त रखा गया था। इसकी जानकारी सिर्फ सुशांत के पिता और पटना पुलिस के बड़े अफसरों को ही थी। मंगलवार को जब पुलिस टीम रवाना हुई तब इसका पता सबको चला। केस दर्ज होने के बाद मामले की तहकीकात करने पटना पुलिस की एक विशेष टीम को मुंबई भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर कैसर आलम, इंस्पेक्टर मनोरंजन भारती, राजीव नगर थानेदार निशांत सिंह और एक दारोगा रैंक के अफसर ने मुंबई पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। केस के आईओ राजीवनगर के थानेदार निशांत सिंह हैं। इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग पटना पुलिस के बड़े अधिकारी कर रहे हैं।

सुशांत सिंह के पिता ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है। हालांकि इस बारे में उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर वे अभी बात सार्वजनिक करेंगे तो इसका असर पुलिस की जांच पर पड़ सकता है। लिहाजा सही समय आने पर वे पूरी बात सार्वजनिक करेंगे।

सुशांत के पिता का आरोप- रिया चक्रवर्ती चाहती थीं बेटे की हर फिल्म में लीड रोल

रिया पर पैसा गबन सहित गंभीर आरोप

पुलिस सूत्रों की मानें तो रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह के पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि रिया ने सुशांत के पैसे गबन कर लिए थे। वे उन्हें परिवार से दूर रखना चाहती थी। इस कारण सुशांत सिंह काफी तनाव में थे। उनका बैंक खाता भी रिया हैंडिल करने लगी थी। काफी पैसे सुशांत के बैंक खाते से गायब थे।

14 जून को सुशांत के घर में मिला था उनका शव

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी पर बनी फिल्म के हीरो सुशांत सिंह राजपूत का शव बीते 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में मिला था। उनका शव पंखे से लटका हुआ था। शुरुआत में सुशांत की आत्महत्या करने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में मौत को संदिग्ध परिस्थितियों में होना बताया गया। लिहाजा सुशांत की मौत के मामले में कई पहलुओं पर जांच होने लगी। यह बात भी सामने आयी थी कि वे कुछ महीनों से डिप्रेशन में रह रहे थे। मुंबई के कूपर हॉस्पीटल में सुशांत के शव का पोस्टमार्टम हुआ था। यह बात भी सामने आ रही थी कि विसरा रिपोर्ट में सुशांत के शरीर में जहर होने के संकेत नहीं मिले थे।

Tags: mumbaiRiya ChakrabortyRiya Chakraborty sued in PatnaSushant father KK SinghSushant Singh Rajputमुंबईरिया चक्रवर्तीरिया चक्रवर्ती पर पटना में मुकदमासुशांत के पिता केके सिंहसुशांत सिंह राजपूत
Previous Post

सुशांत के पिता ने FIR में कहा- मैनेजर दिशा के आत्महत्या मामले पर रिया चक्रवर्ती उन्हें फंसा देंगी’

Next Post

बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ सुष्मिता सेन ने सेलिब्रेट की एनिवर्सरी

Desk

Desk

Related Posts

Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Next Post
Sushmita Sen boyfriend Rohman Shawl

बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ सुष्मिता सेन ने सेलिब्रेट की एनिवर्सरी

यह भी पढ़ें

बीजेपी के लोगों ने राज्य को बर्बाद कर दिया है : महबूबा मुफ्ती

21/11/2020
Priyanka Gandhi stood with the Hindus of Bangladesh

अब बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ खड़ी हुईं प्रियंका गांधी, संसद में ऐसे दिया समर्थन

17/12/2024
love jihad

कानपुर : मुख्तार ने राहुल बन नाबालिग किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version